Google Pixel 10a की लॉन्च डेट कन्फर्म, AI फीचर्स और दमदार कैमरा से है लैस; जानें कब और कैसे कर पाएंगे खरीदारी

Google ने Pixel 10a की लॉन्च टाइमलाइन कन्फर्म कर दी है. यह स्मार्टफोन 18 फरवरी से प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा. फोन को मजबूत डिजाइन बेहतर कैमरा और Gemini AI के साथ लाया जा रहा है. iPhone यूजर्स के लिए आसान स्विचिंग बेहतर चैटिंग और हाई क्वालिटी मीडिया शेयरिंग की सुविधा मिलेगी.

Google ने Pixel 10a की लॉन्च टाइमलाइन कन्फर्म कर दी है.

Pixel 10a launch: Google ने अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a की लॉन्च टाइमलाइन कन्फर्म कर दी है. कंपनी के मुताबिक Pixel 10a के लिए प्री ऑर्डर 18 फरवरी से शुरू होंगे. यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है जो कम कीमत में दमदार कैमरा और स्मार्ट फीचर चाहते हैं. Google इस बार डिजाइन मजबूती AI फीचर और आसान फोन स्विचिंग पर ज्यादा फोकस कर रहा है.

Pre order की पूरी जानकारी

Pixel 10a को Google Store से प्री ऑर्डर किया जा सकेगा. जो यूजर 13 फरवरी तक Google Store पर साइन अप करेंगे उन्हें प्री ऑर्डर के दिन एक खास ऑफर ईमेल के जरिए मिलेगा. इस ऑफर का इस्तेमाल फोन खरीदते समय किया जा सकेगा. इसके अलावा यूजर को भविष्य में Google Store से खरीदारी पर भी फायदा मिल सकता है.

कैमरा और Gemini AI पर फोकस

Google Pixel 10a को A सीरीज का अब तक का सबसे मजबूत फोन बताया जा रहा है. फोन में Pixel की पहचान वाला कैमरा एक्सपीरियंस मिलेगा जिसमें एक टैप में बेहतर फोटो ली जा सकेगी. इस बार फोन में Gemini AI पहले से मौजूद होगा जो रोजमर्रा के कामों में यूजर की मदद करेगा और फोन को ज्यादा स्मार्ट बनाएगा.

iPhone से Pixel पर आना होगा आसान

Google ने iPhone यूजर्स के लिए Pixel 10a पर स्विच करना आसान बना दिया है. iPhone यूजर के साथ चैटिंग पहले से बेहतर होगी जिसमें ग्रुप चैट और इमोजी रिएक्शन शामिल हैं. हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजने की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा FaceTime कॉल सपोर्ट और फोन आने से पहले डेटा ट्रांसफर का ऑप्शन भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें- OTT Release 6 Feb: शुक्रवार को ओटीटी पर इन शोज की होगी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट

एक्सचेंज ऑफर और आसान पेमेंट विकल्प

Pixel 10a खरीदने पर पुराने फोन के बदले एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है. कुछ Pixel डिवाइस पर अतिरिक्त लाभ भी दिए जाएंगे. ग्राहक 24 महीने तक नो कॉस्ट EMI का विकल्प चुन सकते हैं या पूरा पेमेंट एक साथ कर सकते हैं. Google Store क्रेडिट का इस्तेमाल भविष्य की खरीदारी में किया जा सकेगा.