TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Smartphone की स्क्रीन पर हैं स्क्रैच? इन 4 आसान तरीकों का करें इस्तेमाल, हो जाएगा बिल्कुल नया

लगातार इस्तेमाल से स्मार्टफोन की स्क्रीन पर खरोंच आना आम बात है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू तरीकों से इन स्क्रैच को काफी हद तक हटाया जा सकता है? जानिए आसान और असरदार उपाय, जिससे आपकी स्क्रीन फिर से चमकने लगेगी.

मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच Image Credit: @Money9live

Smartphone Screen Scratch Removal Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन गया है. लेकिन लगातार इस्तेमाल की वजह से इसकी स्क्रीन पर स्क्रैच यानी खरोंचें आना आम बात हो गई है. कई बार हम जेब में चाबी या सिक्कों के साथ फोन रख देते हैं, जिससे स्क्रीन को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में सवाल उठता है – क्या खरोंचों को हटाना मुमकिन है? इसका जवाब है – हां, काफी हद तक.

इस खबर में हम आपको आसान और असरदार तरीके बताएंगे जिससे आप अपने फोन की स्क्रीन को साफ और स्क्रैच-फ्री बना सकते हैं.

माइक्रोफाइबर कपड़े से नियमित सफाई करें

फोन की स्क्रीन पर जमी धूल और गंदगी को साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़ा ही इस्तेमाल करना चाहिए. इससे स्क्रीन पर नए स्क्रैच नहीं बनते.

कैसे करें इस्तेमाल:

  • हल्के हाथों से कपड़े को गोलाई में घुमाते हुए साफ करें.
  • अगर स्क्रीन पर ज्यादा गंदगी है, तो स्क्रीन क्लीनर लिक्विड का एक बूंद इस्तेमाल करें.

सफेद टूथपेस्ट से हल्के स्क्रैच कम करें

सफेद (नॉन-गेल) टूथपेस्ट स्क्रीन की ऊपरी परत को थोड़ा पॉलिश करता है, जिससे हल्के स्क्रैच कम नजर आते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल:

  • एक नरम कपड़े पर थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट लगाएं.
  • स्क्रीन पर स्क्रैच वाली जगह पर धीरे-धीरे रगड़ें.
  • फिर सूखे कपड़े से स्क्रीन साफ कर दें.

बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट

बेकिंग सोडा एक हल्का एब्रेसिव (घर्षण करने वाला तत्व) होता है, जिससे स्क्रैच कम दिखाई देते हैं, लेकिन इसे बहुत सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए.

कैसे करें इस्तेमाल:

  • दो भाग बेकिंग सोडा और एक भाग पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं.
  • पेस्ट को सॉफ्ट कपड़े पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रीन पर गोलाई में रगड़ें.
  • तुरंत स्क्रीन को सूखे कपड़े से पोछे. ध्यान रखें कि ज्यादा दबाव डालने या बार-बार करने से स्क्रीन को नुकसान पहुंच सकता है.

स्क्रीन पॉलिशिंग किट्स

बाजार में मौजूद स्क्रीन पॉलिशिंग किट्स सिर्फ ट्रेंड टेक्नीशियन के द्वारा इस्तेमाल होनी चाहिए. इससे गहरे स्क्रैच भी काफी हद तक कम किए जा सकते हैं, लेकिन गलत इस्तेमाल से स्क्रीन खराब भी हो सकती है. अगर स्क्रीन पर गहरे स्क्रैच हैं, तो खुद इलाज करने की बजाय सर्विस सेंटर पर जाकर प्रोफेशनल क्लीनिंग कराएं.

ये भी पढ़ें- नकली लॉटरी और पुराने सिक्के बदलने के नाम पर ठगी, 82 साल के बुजुर्ग से 45 लाख का फ्रॉड