India AI Impact Summit में हिस्सा लिया है तो रहें अलर्ट, सरकार ने जारी की चेतावनी; इस तरह के मैसेज से रहें सावधान
India AI Impact Summit 2026 के प्रतिभागियों को सरकार ने फिशिंग धोखाधड़ी से सावधान रहने की चेतावनी दी है. मंत्रालय ने बताया कि SMS और WhatsApp पर रिफंड के नाम पर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनमें कार्ड और जानकारी मांगी जा रही है. सरकार ने साफ किया है कि ये संदेश आधिकारिक नहीं हैं.
Cyber Fraud: India AI Impact Summit 2026 में शामिल होने वाले लोगों के लिए सरकार ने जरूरी अलर्ट जारी किया है.मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने बताया कि कुछ लोग फर्जी मैसेज भेजकर पार्टिसिपेंट्स से प्राइवेट जानकारी मांग रहे हैं. ये मैसेज SMS और WhatsApp के जरिये भेजे जा रहे हैं. इनमें रिफंड के नाम पर कार्ड नंबर और कॉन्ट्रैक्ट डिटेल मांगा जा रहा है. सरकार ने साफ किया है कि ये सभी संदेश फर्जी हैं. पार्टिसिपेंट्स से सतर्क रहने की अपील की गई है.
फर्जी मैसेज से सावधान रहें
मंत्रालय के अनुसार कुछ लोगों को ऐसे संदेश मिल रहे हैं जिनमें रिफंड दिलाने का दावा किया जा रहा है. इन संदेशों में लिंक पर क्लिक कर जानकारी भरने को कहा जाता है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोजन से जुड़ा कोई भी आधिकारिक संदेश इस तरह की जानकारी नहीं मांगता. ऐसे में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें. किसी भी संदिग्ध संदेश को तुरंत नजरअंदाज करें.
कार्ड नंबर न दें
सरकार ने कहा है कि कोई भी आधिकारिक संस्था WhatsApp पर कार्ड नंबर या बैंक डिटेल नहीं मांगती. अगर कोई ऐसा रिक्वेस्ट करे तो समझ लें कि वह फिशिंग प्रयास हो सकता है. पार्टिसिपेंट्स को सलाह दी गई है कि अपनी वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें. सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या अथॉराइज्ड चैनल से ही जानकारी प्राप्त करें.
जानकारी शेयर कर दी हो तो क्या करें
मंत्रालय ने कहा है कि यदि किसी ने गलती से संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी शेयर कर दी है तो तुरंत अपने बैंक से कॉन्ट्रैक्ट करें. बैंक को जानकारी देकर अपने खाते को सुरक्षित करें. जरूरत हो तो कार्ड ब्लॉक कराएं और पासवर्ड बदलें. समय पर कदम उठाने से संभावित नुकसान को रोका जा सकता है.
ये भी पढ़ें – AI से डरिए नहीं, कोरोना टाइम जैसा लड़िए, इंटेलिजेंसी और जवाबदेही की वैक्सीन बनाएगी इम्यून
आधिकारिक चैनल पर भरोसा करें
सरकार ने सभी पार्टिसिपेंट्स से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक सोशल मीडिया और वेबसाइट पर भरोसा करें. किसी भी अपडेट के लिए उन्हीं सोर्स को फॉलो करें. सतर्कता और जागरूकता ही ऐसे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव का सबसे बड़ा तरीका है.
