भारत का पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, 16 यूट्यूब न्यूज चैनल किए ब्लॉक…देखें पूरी लिस्ट
भारत सरकार के डिजिटल स्ट्राइक से पाकिस्तान कांप उठा. दरअसल, भारत ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनलों को बैन कर दिया है. इनमें डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज समेत 16 न्यूज चैनल शामिल है. आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते है.
India Banned Pakistan Youtube News Channel: भारत सरकार आर्थिक, सामाजिक और कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान को लगातार कमजोर कर रही है. हर रोज नए नए फैसले लिए जा रहे है. इसी कड़ी में भारत सरकार ने पाकिस्तान में डिजिटल स्ट्राइक कर दी है. दरअसल, भारत ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनलों को बैन कर दिया है. इनमें डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज समेत 16 न्यूज चैनल शामिल है.
कुल इतने हैं सब्सक्राइबर्स
27 अप्रैल 2025 को सरकार ने कुछ यूट्यूब चैनल्स को ब्लॉक करने का ऑर्डर जारी किया. इनमें Dawn News, Irshad Bhatti, SAMAA TV, ARY NEWS, BOL NEWS, Raftaar, The Pakistan Reference, Geo News, Samaa Sports, GNN, Uzair Cricket, Umar Cheema Exclusive, Asma Shirazi, Muneeb Farooq, SUNO HD और Razi Naama शामिल हैं. इनके कुल सब्सक्राइबर्स 63.08 मिलियन हैं.
ये भी पढ़े: भारत की सख्ती, पाकिस्तान को सांपों और कुत्तों से मौत का डर, जानें कैसे भुगतेगा दुश्मन देश
Sl. No. | यूट्यूब चैनल का नाम | यूट्यूब हैंडल | कुल सब्सक्राइबर्स |
---|---|---|---|
1 | Dawn News | @dawnnewspakistan | 1.96M |
2 | Irshad Bhatti | @IrshadBhatti001 | 827K |
3 | SAMAA TV | @Samaatv | 12.7M |
4 | ARY NEWS | @ArynewsTvofficial | 14.6M |
5 | BOL NEWS | @BOLNEWSofficial | 7.85M |
6 | Raftaar | @raftaartv | 804K |
7 | The Pakistan Reference | @ThePakistanReference | 288K |
8 | Geo News | @geonews | 18.1M |
9 | Samaa Sports | @SamaaSports | 73.5K |
10 | GNN | @gnnhdofficial | 3.54M |
11 | Uzair Cricket | @UzairCricket786 | 288K |
12 | Umar Cheema Exclusive | @UmarCheemaEXCLUSIVE | 125K |
13 | Asma Shirazi | @AsmaShiraziofficial | 133K |
14 | Muneeb Farooq | @muneebfarooqofficial | 166K |
15 | SUNO HD | @SUNONEWSHD | 1.36M |
16 | Razi Naama | @razinaama | 270K |
कुल सब्सक्राइबर्स | 63.08M |
इंडिविजुअल ट्यूबर्स भी बैन
सरकार ने कुछ इंडिविजुअल ट्यूबर्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. वे अपने चैनलों के जरिए गलत जानकारी फैला रहे थे. इनमें मुनीब फारूक, रजी नामा, अस्मा शिराजी और उमर चीमा एक्सक्लूसिव जैसे नाम शामिल हैं. ये यूट्यूबर अपने वीडियो में लोगों को गुमराह करते थे.
ये भी पढ़े: सिंधु नदी का नाम कैसे पड़ा, इस आदिवासी से है नाता; इन 7 नदियों का है गजब कनेक्शन