क्या है ‘Sarvam Kaze’ AI ग्लास? पीएम मोदी ने AI समिट में किया इस्तेमाल, जानें इसकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में विकसित AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास “Sarvam Kaze” को आजमाया, जो जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है. यह एडवांस्ड वियरेबल डिवाइस यूजर को सुनने, समझने, जवाब देने और सामने की चीजों को कैप्चर करने में सक्षम है, वहीं Edge AI तकनीक के कारण बिना इंटरनेट भी काम कर सकता है.

क्या है Sarvam AI का स्मार्ट ग्लास Image Credit: @x.com/@pratykumar

Sarvam AI Smart Glass PM Modi: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक तेजी से नए आयाम छू रही है, और इसी दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में देश में विकसित नई AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास “Sarvam Kaze” को आजमाने वाले पहले व्यक्ति बने. यह हाई-टेक डिवाइस अभी भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit के दौरान इसे प्रदर्शित किया गया.

पीएम मोदी ने पहना स्मार्ट ग्लास

प्रधानमंत्री ने सोमवार, 16 फरवरी की शाम भारत AI एक्सपो का उद्घाटन किया, जहां उन्होंने कई एडवांस्ड तकनीकों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी ली. इसी दौरान Sarvam AI की ओर से साझा की गई तस्वीर में पीएम मोदी काले रंग के स्मार्ट ग्लास पहने हुए नजर आए. कंपनी के संस्थापक ने सोशल मीडिया पर लिखा- “इन्हें सबसे पहले किसने आजमाया? प्रधानमंत्री ने.”

बताया जा रहा है कि Sarvam Kaze को मई में भारत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशन या कीमत से जुड़ी जानकारी पब्लिक नहीं की है.

भारत में बने AI मॉडल पर जोर

Sarvam उन 12 संस्थानों में शामिल है जिन्हें भारत सरकार ने भारतीय डेटा पर आधारित स्वदेशी AI मॉडल विकसित करने की जिम्मेदारी दी है. AI Impact Summit के दौरान केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी “सॉवरेन AI” यानी आत्मनिर्भर AI मॉडल के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत को ग्लोबल लेवल पर कंपटेटिव बनने के लिए बड़े पैमाने पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा. आने वाले समय में AI Mission 2.0 के तहत ऐसे मॉडल देश की तकनीकी क्षमता को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे.

क्या है Sarvam Kaze?

Sarvam Kaze स्मार्ट वियरेबल टेक्नोलॉजी की नई पीढ़ी का हिस्सा है. फिलहाल इस सेगमेंट में Meta के Ray-Ban स्मार्ट ग्लास और रिलायंस जियो के आगामी डिवाइस चर्चा में हैं. Sarvam Kaze को इन ग्लोबल प्रोडक्ट के भारतीय विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. कंपनी के संस्थापक प्रत्युष कुमार के अनुसार, यह डिवाइस AI को स्क्रीन से बाहर निकालकर वास्तविक दुनिया में ले आती है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह ग्लास पहनने वाले व्यक्ति को सुनता है, समझता है, जवाब देता है और सामने दिख रही चीजों को कैप्चर भी कर सकता है. इसके लिए डेवलपर्स Sarvam प्लेटफॉर्म की मदद से कस्टम फीचर्स और अनुभव भी तैयार कर सकते हैं.

बगैर इंटरनेट के चलेगा AI

Sarvam Kaze की खासियत इसका Edge AI सपोर्ट है. कंपनी ने पहले “Sarvam Edge” नाम का AI मॉडल पेश किया था, जो स्मार्टफोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पर सीधे चलता है और क्लाउड सर्वर पर निर्भर नहीं रहता. इसका मतलब है कि यूजर्स को तेज प्रतिक्रिया, बेहतर गोपनीयता और इंटरनेट के बिना भी AI सुविधाएं मिल सकती हैं. कंपनी के अनुसार, चूंकि मॉडल पहले से डिवाइस में मौजूद रहता है, इसलिए डेटा सेंटर से संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ती और जवाब तुरंत मिल जाता है.

स्मार्ट वियरेबल का भविष्य

AI-पावर्ड ग्लास को आने वाले समय की सबसे अहम वियरेबल तकनीकों में माना जा रहा है. ये डिवाइस न केवल कैमरा या वॉयस असिस्टेंट की तरह काम करेंगे, बल्कि रियल-टाइम जानकारी, नेविगेशन, अनुवाद, कंटेंट कैप्चर और स्मार्ट इंटरैक्शन जैसी सुविधाएं भी प्रदान कर सकते हैं. Sarvam Kaze के साथ भारत इस क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में कदम बढ़ाता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, लिस्ट में गूगल, वीवो, एप्पल और इनफिनिक्स शामिल; जानें फीचर्स

Latest Stories

इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, लिस्ट में गूगल, वीवो, एप्पल और इनफिनिक्स शामिल; जानें फीचर्स

अडानी का 100 बिलियन डॉलर का AI दांव, भारत बनेगा दुनिया का डेटा पावरहाउस; 2035 तक डेटा सेंटर की बड़ी छलांग की उम्मीद

‘Create in India’ मिशन जल्द लॉन्च करेगी सरकार, AI के दम पर रोजगार, इंडस्ट्री और टैलेंट को मिलेगा बढ़ावा

बेंगलुरु में Anthropic ने खोला नया ऑफिस, भारत बना Claude AI का दूसरा सबसे बड़ा बाजार; कई पार्टनरशिप का भी ऐलान

AI Summit 2026: सिक्योरिटी गार्ड नहीं, अब टाटा का ‘पुचू’ करेगा घर और फैक्ट्री की रखवाली, जानें कैसे करेगा काम

Apple का सबसे बड़ा दांव, सस्ता MacBook लॉन्च की तैयारी, रंग भी होंगे हटके और कीमत भी चौंकाने वाली