Samsung के दो नए फोन में कन्फ्यूजन, A57 और A37 में कौन है असली दमदार? जानें कौन सा फोन है आपके लिए सही?

Samsung ने अपने नए A-सीरीज के दो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इनमें Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 शामिल हैं. दोनों फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं और दमदार फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं. बड़ी स्क्रीन, फास्ट प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियां इन फोन को खास बनाती हैं.

सैमसंग Image Credit:

Samsung: स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. Samsung ने अपने नए A-सीरीज के दो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इनमें Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 शामिल हैं. दोनों फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं और दमदार फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं. बड़ी स्क्रीन, फास्ट प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियां इन फोन को खास बनाती हैं. अगर आप कन्फ्यूज हैं कि इन दोनों में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर है, तो यह खबर आपके लिए है.

Samsung Galaxy A57 vs A37

Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 दोनों में 6.7 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन मिलती है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रीन स्मूद चलती है. दोनों फोन में Android 16 और One UI 8.5 मिलता है. कंपनी 6 साल तक अपडेट देने का वादा कर रही है. Galaxy A57 में ज्यादा पावरफुल Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है. वहीं A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर मिलता है, जो थोड़ा कम पावरफुल है.

कैमरा

कैमरा की बात करें तो A57 में बेहतर कैमरा सेटअप है, जिसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है. दोनों फोन में AI फीचर्स जैसे Night Mode और फोटो एडिटिंग ऑप्शन मिलते हैं. बैटरी दोनों में 5000mAh की है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. साथ ही दोनों फोन पानी और धूल से सुरक्षित हैं. कीमत की बात करें तो A57 की कीमत 56,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि A37 की कीमत 41,999 रुपये है.

डिटेल तुलना यहां देखें

फीचरSamsung Galaxy A57Samsung Galaxy A37
डिस्प्ले6.7 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz, 1900 निट्स, Gorilla Glass Victus+6.7 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz, 1900 निट्स, Gorilla Glass Victus+
प्रोसेसरExynos 1680, 2.9GHzExynos 1480, 2.75GHz
RAM और स्टोरेज8GB / 12GB RAM, 128GB / 256GB / 512GB8GB / 12GB RAM, 128GB / 256GB
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16, One UI 8.5Android 16, One UI 8.5
रियर कैमरा50MP + 12MP (अल्ट्रा वाइड) + 5MP50MP + 8MP (अल्ट्रा वाइड) + 5MP
फ्रंट कैमरा12MP12MP
सिक्योरिटीइन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंटइन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट
ऑडियोUSB Type-C, स्टीरियो स्पीकरUSB Type-C, स्टीरियो स्पीकर
ड्यूरेबिलिटीIP68 वाटर और डस्ट प्रोटेक्शनIP68 वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन
साइज और वजन161.5 × 76.8 × 6.9mm, 179g162.9 × 78.2 × 7.4mm, 196g
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.05G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3
बैटरी5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
शुरुआती कीमत₹56,999₹41,999

यह भी पढ़ें: जानें Jewar Airport से कब शुरू होंगी उड़ाने, फ्लाइट टिकट कब से होगी बुक, किन शहरों को सीधी कनेक्टिविटी