TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Samsung Galaxy Unpacked: S25 सीरीज के साथ ये डिवाइस हो सकते हैं पेश, जानें कब-कहां होगी लाइवस्ट्रीम

Samsung Unpacked इवेंट आज यानी, 22 जनवरी को आयोजित होना है. इसमें भी कंपनी अपने फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S25 के तीन मॉडल, Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को पेश कर करेगी.

सैमसंग गैलेक्स अनपैक्ड Image Credit: @samsung.com

Samsung Galaxy Unpacked Event Time and Date: कुछ महीने पहले, Apple ने ‘ग्लो टाइम इवेंट’ आयोजित किया था. इसमें कंपनी ने iPhone 16 सीरीज की ग्लोबली लॉन्चिंग की थी. गैजेट्स और टेक में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को इस इवेंट में काफी कुछ नया मिला था. अब वैसा एक इवेंट सैमसंग करने वाला है. Samsung Galaxy Unpacked इवेंट आज यानी, 22 जनवरी को आयोजित होना है.

इसमें भी कंपनी अपने फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S25 के तीन मॉडल, Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को पेश कर करेगी. सैमसंग के इन सीरीज का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.

कब और कहां होगी इवेंट?

सैमसंग ने पुष्टि किया है कि गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को सैन जोस, कैलिफोर्निया से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इस इवेंट को सैमसंग के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और सैमसंग के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. लोग इन माध्यम से रात 11:30 बजे IST पर देख सकते हैं. वहीं, इवेंट से जुड़े अपडेट्स को कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल्स (X, इंस्टाग्राम) पर भी शेयर किए जाएंगे. हालांकि हम, आपकी सहूलियत के लिए कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का लिंक नीचे अटैच कर रहे हैं.

इवेंट से क्या है उम्मीदें?

जैसा कि हमने पहले भी बताया, इस इवेंट को लेकर सबसे ज्यादा खुशी लोगों को गैलेक्स के एस सीरीज को लेकर को लेकर है. तीनों ही मॉडल्स, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 इलीट चिपसेट मिलेंगे. इससे इतर Galaxy S25 Slim को भी इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है. सैमसंग के ये सारे फोन, AI के साथ आने वाले हैं.

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कि स्केच और टेक्स्ट से विजुअल बनाने के लिए मल्टीमॉडल स्केच-टू-इमेज, साथ ही टेक्स्ट समराइजेशन और ग्रामर चेक करने के लिए नए राइटिंग टूल भी शामिल हो सकते हैं.

ये डिवाइस भी हो सकते हैं लॉन्च

इवेंट में गैलेक्सी एस सीरीज के तमाम मॉडल्स के अलावा, दूसरे डिवाइस की भी लॉन्चिंग हो सकती है.

  1. Galaxy Ring 2- कंपनी की हेल्थ मॉनिटरिंग स्मार्ट रिंग की दूसरी जनरेशन यानी गैलेक्सी रिंग 2 की भी लॉन्चिंग इवेंट के दौरान हो सकती है. इसमें लंबी बैटरी और बेहतर सेंसर के अलावा कई नए फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं.
  2. Smart Glass- कंपनी अपनी सर्विसेज और गैजेट्स के दायरे को बेहतर और बढ़ाते हुए स्मार्ट ग्लास भी पेश कर सकती है. इनमें जैमिनी AI पावर्ड रीयल-टाइम ट्रांसलेशन, नेविगेशन और मैसेज समराइजेशन करने की सुविधा मिलेगी.

कितनी हो सकती है कीमत?

कंपनी, गैलेक्सी एस सीरीज के तीनों फोन की कीमत का ऐलान आज रात कर देगी. हालांकि लॉन्चिंग से पहले इसकी कीमत को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में अंदाजा लगाया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy S25 की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये हो सकती है. वहीं Galaxy S25+ की कीमत 1,04,999 रुपये और Galaxy S25 Ultra की कीमत 1,34,999 रुपये होने की उम्मीद है.

Samsung YouTube