SIM बदलते ही क्यों बंद हो जाते हैं OTP और UPI, जानिए क्या है 24 घंटे वाला नियम; फ्राड रोकने में करता है मदद
सिम स्वैप या ईसिम ट्रांसफर के बाद कई लोगों को बैंक OTP और UPI सेवाएं बंद होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह किसी नेटवर्क खराबी की वजह से नहीं बल्कि सुरक्षा नियमों के तहत होता है. सिम बदलने के बाद 24 घंटे तक SMS सेवाएं बंद कर दी जाती हैं ताकि सिम स्वैप फ्रॉड रोका जा सके. इस दौरान बैंक OTP, UPI लॉगिन और SMS अलर्ट काम नहीं करते.
Banking OTP Issue: डिजिटल बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सिम स्वैप और ईसिम ट्रांसफर से जुड़ी सेफ्टी प्रोसेस के बारे में अब भी बहुत कम लोग जानते हैं. कई बार लोग नया सिम लेने या ईसिम एक्टिव करने के बाद परेशान हो जाते हैं क्योंकि बैंक OTP और UPI सर्विस अचानक बंद हो जाती हैं. हालांकि यह किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं बल्कि सुरक्षा नियमों के तहत किया जाता है. टेलीकॉम कंपनियां सिम बदलने के बाद 24 घंटे तक SMS सर्विस बंद कर देती हैं. इसका मकसद सिम स्वैप फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकना है.
सिम बदलते ही क्यों बंद हो जाते हैं SMS
जब कोई व्यक्ति नया सिम लेता है, सिम रिप्लेसमेंट कराता है या ईसिम ट्रांसफर करता है तो टेलीकॉम कंपनी 24 घंटे के लिए SMS सर्विस रोक देती है. यह नियम सुरक्षा कारणों से लागू किया गया है. इस दौरान मोबाइल पर न तो SMS आते हैं और न ही भेजे जा सकते हैं. इससे बैंक OTP और कई जरूरी सर्विस अस्थायी रूप से बंद हो जाती हैं. यह प्रक्रिया टेलीकॉम रेगुलेटर के निर्देशों के तहत लागू होती है. इसका मकसद ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाना है.
कैसे होता है सिम स्वैप फ्रॉड
सिम स्वैप फ्रॉड में अपराधी किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर डुप्लिकेट सिम जारी करा लेते हैं. इसके बाद वे उसी नंबर पर आने वाले बैंक OTP हासिल कर लेते हैं. इससे बैंक खाते और डिजिटल पेमेंट सर्विस तक पहुंच मिल सकती है. कई मामलों में अपराधी बैंक खातों से पैसे भी निकाल लेते हैं. 24 घंटे की SMS ब्लॉक व्यवस्था ऐसे फ्रॉड को रोकने के लिए बनाई गई है. इससे अपराधियों को तुरंत बैंकिंग सेवाओं का गलत इस्तेमाल करने का मौका नहीं मिल पाता.
UPI और बैंकिंग सेवाओं पर पड़ता है असर
सिम बदलने के बाद सबसे ज्यादा असर UPI और बैंकिंग सेवाओं पर पड़ता है. Google Pay, PhonePe और Paytm जैसी UPI एप SMS वेरिफिकेशन के जरिये मोबाइल नंबर की पुष्टि करती हैं. 24 घंटे की रोक के दौरान इन एप्स में लॉगिन या दोबारा एक्टिवेशन संभव नहीं होता. बैंक OTP आधारित ट्रांजैक्शन भी काम नहीं करते. इसके अलावा खाते में जमा और निकासी से जुड़े SMS अलर्ट भी बंद हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- AC-पेडेस्टल फैन की जुगलबंदी दिलाएगी गर्मी से राहत, मिनटों में ठंडा होगा कमरा, बिजली बिल से भी मिलेगी राहत
24 घंटे बाद फिर शुरू हो जाती हैं सर्विस
टेलीकॉम कंपनी की ओर से लगाया गया SMS ब्लॉक 24 घंटे बाद अपने आप हट जाता है. इसके बाद यूजर दोबारा अपनी UPI एप खोलकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. एप मोबाइल से एक SMS भेजकर नंबर की पुष्टि करती है और फिर सर्विस सामान्य हो जाती हैं. अगर केवल सिम बदला गया है तो प्रक्रिया आसान रहती है. लेकिन अगर मोबाइल नंबर पूरी तरह बदल गया हो तो बैंक में जाकर नया नंबर अपडेट कराना पड़ता है.
Latest Stories
हर ज्वेलरी बॉक्स में क्यों छिपा होता है गुलाबी कागज? इसके पीछे का राज जानकर रह जाएंगे हैरान
AC-पेडेस्टल फैन की जुगलबंदी दिलाएगी गर्मी से राहत, मिनटों में ठंडा होगा कमरा, बिजली बिल से भी मिलेगी राहत
इन 10 शहरों पर बरस रही आग, पारा 48 डिग्री तक पहुंचा पारा, बन गए देश के सबसे गर्म इलाके
