TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

ईरान का इजरायल पर पलटवार, तेल अवीव पर 100 से ज्यादा मिसाइलों से हमला

ईरान ने शुक्रवार को तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, जिससे 34 लोग घायल हुए. जवाब में इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला किया, इस पूरे घटनाक्रम में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और 320 से अधिक घायल हुए हैं. इस संघर्ष ने वैश्विक बाजारों पर भी असर डाला है.

ईरान ने शुक्रवार को तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, जिससे 34 लोग घायल हुए. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Iran Israel Conflict: मध्य पूर्व एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की ओर बढ़ रहा है. शुक्रवार को ईरान ने इजरायल के मध्य हिस्से में स्थित तेल अवीव पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले किए. इस पूरे घटनाक्रम में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और 320 से अधिक घायल हुए हैं. इस संघर्ष ने वैश्विक बाजारों पर भी असर डाला है.

तेल अवीव पर ईरान का मिसाइल हमला

ईरान ने शुक्रवार को दो चरणों में 100 से कम सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागीं. इनमें से अधिकतर को इजरायली सुरक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन कुछ मिसाइलें शहर में आ गिरीं, जिससे 34 लोग घायल हुए. इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि यह नागरिक इलाकों पर हमला था और ईरान ने रेड लाइन पार कर दी है.

ऑपरेशन राइजिंग लायन’ से शुरू हुई जंग

इजरायल ने ईरान पर अचानक हमला करते हुए ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ शुरू किया था. इस हमले में ईरान के छह परमाणु वैज्ञानिक, कई सैन्य ठिकाने और हथियार निर्माण इकाइयों को निशाना बनाया गया. ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बाघेरी की भी मौत हुई है.

न्यूक्लियर प्लांट समेत कई ठिकाने निशाने पर

इजरायल ने ईरान के फोर्दो न्यूक्लियर प्लांट समेत तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है. बताया गया है कि इजरायल ने यह अभियान पहले से तय कर रखा था और 14 दिनों तक सैन्य कार्रवाई की योजना है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि यह ऑपरेशन तब तक चलेगा जब तक लक्ष्य पूरे नहीं होते.

ये भी पढ़ें- आयरन डोम और थाड को चीरफाड़ देगा ईरान का ये हथियार, टेंशन में इजरायल और अमेरिका

अमेरिका की ईरान को चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें इजरायल की योजना की जानकारी पहले से थी. उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘डील कर लो वरना कुछ नहीं बचेगा’. इस सैन्य तनाव के चलते डाओ इंडेक्स 750 अंक गिर गया और कच्चे तेल की कीमतों में 7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.