TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

आयरन डोम और थाड को चीरफाड़ देगा ईरान का ये हथियार, टेंशन में इजरायल और अमेरिका

Israel-Iran के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है. अभी तक इजरायल पर ईरान का कोई हमला खास कामयाब नहीं हो पाया है. इसके अलावा अमेरिका ने भी ऐलान कर दिया है कि इस जंग में वह इजरायल का हर तरह से साथ देगा. लेकिन, ईरान की कासिम बसीर मिसाइलों को लेकर इजरायल और अमेरिका दोनों चिंतित हैं.

ईरान की इस मिसाइल से अमेरिका भी चिंतित है Image Credit: Money9live

ईरान ने कुछ ही दिन पहले अपनी कासिम बसीर सॉलिड-फ्यूल बैलिस्टिक मिसाइल तैयार की है. इस मिसाइल की वजह से इजरायल और अमेरिका खासे टेंशन में हैं. क्योंकि ईरान की यह मिसाइल इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोन और अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम थाड को चकमा देकर हमला करने में सक्षम हैं. ईरान की तरफ से अब तक जितने भी हमले हुए हैं, उन हमलों को इजरायल ने अपने आयरन डोम और यूएस के थाड की मदद से नाकाम कर दिया है. लेकिन, अब इजरायल को डर सता रहा है कि कहीं ईरान अपनी कासिम बशीर मिसाइलों का इस्तेमाल न कर बैठे. क्योंकि, अगर ऐसा हुआ, तो इन मिसाइलों से बच पाना बहुत मुश्किल होगा.

कासिम ईरान का बदला

ईरान ने 1200 किमी तक हमला करने में सक्षम इन मिसाइलों का नाम असल में अपने पूर्व मेजर जनरल कासिम सुलेमानी के नाम पर रखा है. सुलेमानी ईरान की IRGC यानी इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की एलीट विंग कुद्स फोर्स के कमांडर थे. जनवरी 2020 अमेरिका ने अपने एक प्रिडेटर ड्रोन से किए हमले में सुलेमानी की हत्या कर दी थी.

क्यों डरे इजरायल और अमेरिका?

पिछले महीने ईरान के रक्षा मंत्रालय ने सॉलिड फ्यूल वाली बैलिस्टिक मिसाइल कासिम बसीर को सेना में शामिल किया. यह मिसाइल THAAD और पैट्रियट जैसे एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम को आसानी से चकमा देने में सक्षम है. यही वजह है कि अमेरिका और इजरायल को यह डर सता रहा है कि संघर्ष बढ़ने की स्थिति ईरान इन मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है, जिनसे इजरायल में भारी तबाही मच सकती है.

क्यों खास है कासिम बशीर मिसाइल?

कासिम बसीर मिसाइल का टू स्टेज सॉलिड स्टेट फ्यूल रॉकेट को तेजी से लॉन्च की क्षमता देता है. इसके अलावा सॉलिड फ्यूल की वजह से यह हल्की है, जिससे इसके स्टोरेज में आसानी होती है. इसके अलावा यह 500 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकती है. इसमें इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल इन्फ्रारेड सीकर को इनर्शिल नेविगेशन के साथ जोड़ा गया है, जो जीपीएस के बिना ही सटीक हमला करने में इसे सक्षम बनाता है. मिसाइल MaRV से लैस है, जो इसे खुद को बचाने में सक्षम बनाता है. इसके अलावा यह मिसाइल वजन में हल्की है, जिससे इसे मोबाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म से भी दागा जा सकता है. यहां तक कि इसे सिविल पर्पज के दिखने वाले वाहन जैसे बस या ट्रक में भी फिट किया जा सकता है. कासेम बसीर का मॉड्यूलर डिजाइन इसे बड़ी मात्रा में उत्पादित करने के लिए आसान बनाता है.

यह भी पढ़ें: 33 KM की होर्मुज स्ट्रेट, ईरान ने दबा दी अगर ये नस, पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के लिए मच जाएगा हाहाकार