श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल महंगा, वेस्ट एशिया जंग के असर से कीमतों में 25% तक बढ़ोतरी; देशभर में हड़ताल की तैयारी!

वेस्ट एशिया तनाव के बीच श्रीलंका ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है. यह एक हफ्ते में दूसरी और मार्च में तीसरी बढ़ोतरी है. बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ने और ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है. बस ऑपरेटरों ने किराया बढ़ाने की मांग की है, जबकि आम लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

पेट्रोल और डीजल Image Credit: @Tv9

Petrol-Diesel Price Hike in Srilanka: वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव का असर अब दुनिया के दूसरे देशों पर भी साफ दिखने लगा है. श्रीलंका में सरकार ने अचानक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब वैश्विक तेल बाजार पहले से ही दबाव में हैं. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. खास तौर पर होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से तेल सप्लाई पर असर पड़ा है. इससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

कितनी बढ़ी कीमतें

श्रीलंका में ऑटो डीजल की कीमत करीब 26 प्रतिशत बढ़ गई है. पेट्रोल और सुपर डीजल के दाम भी 25 प्रतिशत के आसपास बढ़े हैं. केरोसिन की कीमत में सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. यह मार्च महीने में तीसरी बार है जब तेल की कीमतें बढ़ाई गई हैं. इससे पहले भी एक हफ्ते में दो बार दाम बढ़ चुके हैं.

बस और ट्रांसपोर्ट पर असर

डीजल महंगा होने से बस ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि अगर किराया नहीं बढ़ाया गया तो 90 प्रतिशत बसें सड़क से हट सकती हैं. उन्होंने कम से कम 15 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग की है. प्राइवेट बस यूनियन ने कहा है कि अगर किराया नहीं बढ़ा तो देशभर में हड़ताल की जाएगी.

ऑटो और टैक्सी पर भी असर

तीन पहिया यानी ऑटो चालकों ने भी कहा कि पेट्रोल इतना महंगा हो गया है कि अब सवारी मिलना मुश्किल हो जाएगा. ईंधन महंगा होने से महंगाई 5 से 8 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. सरकार का कहना है कि वह अभी भी डीजल और पेट्रोल पर सब्सिडी दे रही है. अगर कीमतें नहीं बढ़ाई जातीं, तो सरकार पर और ज्यादा बोझ पड़ता.

इसे भी पढ़ें- 3 महीने में 432% तक चढ़े 5 स्टॉक्स, 2 बने मल्टीबैगर; भाव ₹20 से कम, जानें कौन है असली रिटर्न किंग?

Latest Stories