लग्जरी SUV सेगमेंट में BMW की दमदार एंट्री, लॉन्च हुई X3 30 xDrive M Sport Pro; 6.3 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

BMW ने भारत में BMW X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत 74.50 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है. इस कार की बुकिंग देशभर के BMW डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है. इस SUV में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है.

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro Image Credit: BMW

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro: लग्जरी कार सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली BMW ने भारतीय बाजार में एक नया धमाका किया है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV X3 का नया पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. BMW X3 पहले से ही अपने प्रीमियम लुक और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है.

अब कंपनी ने इसमें और ज्यादा फीचर्स और पावर जोड़कर इसे और आकर्षक बना दिया है. खास बात यह है कि इस कार को भारत में ही बनाया जा रहा है, जिससे इसकी उपलब्धता और सर्विस नेटवर्क बेहतर रहेगा. इस नए वेरिएंट के आने से BMW ने मिड साइज लक्जरी SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है.

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3

BMW ने भारत में BMW X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत 74.50 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है. इस कार की बुकिंग देशभर के BMW डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है. इस SUV में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 258 हॉर्सपावर और 400Nm टॉर्क देता है. कार सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है.

मिलती है नई टेक्नोलॉजी

इस कार में 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जिससे माइलेज और परफॉर्मेंस बेहतर होती है. साथ ही इसमें एडैप्टिव सस्पेंशन मिलता है जो सड़क के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है. कार में ब्लैक किडनी ग्रिल, LED हेडलाइट, 20 इंच अलॉय व्हील और स्पोर्टी लुक दिया गया है. अंदर की तरफ बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, हेड अप डिस्प्ले और 15 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम मिलता है.

सेफ्टी और कनेक्टिविटी

इस SUV में 8 एयरबैग, ड्राइविंग असिस्टेंट और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट भी दिया गया है. नई BMW X3 अपने पावर, टेक्नोलॉजी और लग्जरी फीचर्स के साथ प्रीमियम SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है.

यह भी पढ़ें: इस फार्मा स्टॉक को ट्रिपल बूस्ट! 11% से ज्यादा उछल गए शेयर, फोकस में रख लें स्टॉक वरना हो सकता है पछतावा