जून में कार कंपनियों की मेगा सेल! Maruti Invicto पर ₹2.15 लाख और Creta-Nexon पर भारी डिस्काउंट

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जून 2026 आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. Maruti Suzuki, Hyundai और Tata Motors अपनी कई लोकप्रिय कारों और SUVs पर ₹2.15 लाख तक का डिस्काउंट दे रही हैं.

हुंडई क्रेटा समर एडिशन Image Credit: Hyundai

June Car Discounts: अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो जेब ढीली करने का यह बिल्कुल सही मौका है. देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां, मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स, जून 2026 में अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं. ग्राहकों को लुभाने के लिए कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स का ऐलान किया गया है, जिसके तहत चुनिंदा मॉडल्स पर ₹2.15 लाख तक की सीधी बचत हो रही है. यह शानदार ऑफर सिर्फ 30 जून 2026 तक ही वैलिड है.

मारुति सुजुकी: इनविक्टो और ग्रैंड वितारा पर सबसे बड़ी छूट

इस महीने सबसे तगड़ा डिस्काउंट मारुति सुजुकी की प्रीमियम नेक्सा रेंज पर मिल रहा है.

  • मारुति इनविक्टो: इस प्रीमियम एमपीवी पर सबसे ज्यादा ₹2.15 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं, जो इस महीने का सबसे बड़ा डिस्काउंट है.
  • ग्रैंड वितारा: इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर ₹85,000 से लेकर ₹1.35 लाख तक की छूट है. वहीं, दिल्ली में इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन पर रोड-टैक्स छूट और एक्सटेंडेड वारंटी मिलाकर कुल बचत ₹1.85 लाख तक पहुंच जाती है.
  • अन्य कारें: इग्निस, बलेनो, एक्सएल6 और जिम्नी पर ₹40,000 से ₹45,000 तक की छूट है, जबकि फ्रॉन्क्स पर ₹25,000 तक के फायदे मिल रहे हैं.

हुंडई: क्रेटा और वेरना पर मिल रही है मोटी छूट

हुंडई की गाड़ियों पर भी जून में जबरदस्त डील्स मिल रही हैं, जिसमें उसकी सबसे पॉपुलर एसयूवी क्रेटा सबसे आगे है.

  • क्रेटा: क्रेटा के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट्स पर ग्राहक ₹1 लाख तक की बचत कर सकते हैं. वहीं, इसके इलेक्ट्रिक वर्जन (Creta EV) पर ₹85,000 तक के फायदे मिल रहे हैं.
  • वेरना: वरना के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर ₹95,000 और नए फेसलिफ्ट मॉडल पर ₹55,000 तक की छूट है.
  • अन्य कारें: ग्रैंड आई10 नियोस पर ₹78,000, अल्कज़ार पर ₹75,000, आई20 और आई20 एन लाइन पर ₹63,000 और एक्सटर पर ₹43,000 तक के बेनिफिट्स शामिल हैं. ऑरा पर ₹25,000 और वेन्यू पर ₹5,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है.

टाटा मोटर्स: नेक्सॉन और कर्व पर ₹55,000 की बचत

  • टाटा मोटर्स भी अपनी साल 2026 मॉडल की कारों और एसयूवी पर ₹55,000 तक की छूट दे रही है. हालांकि, यह ऑफर पंच और टियागो फेसलिफ्ट पर लागू नहीं है.
  • नेक्सॉन और कर्व: इन दोनों पॉपुलर मॉडल्स पर सबसे ज्यादा ₹55,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं.
  • हैरियर और सफारी: इनके डीजल वेरिएंट्स खरीदने पर ग्राहकों को ₹45,000 तक की छूट मिलेगी.
  • अन्य कारें: अल्ट्रोज पर ₹40,000, टियागो (प्री-फेसलिफ्ट) पर ₹35,000 और टिगोर पर ₹30,000 तक की बचत की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Toyota Ebella Vs Vitara Vs Creta: फीचर्स और बैटरी का मुकाबला; जानें किस EV SUV में है ज्यादा दम?

ये सभी ऑफर्स शहर, डीलरशिप के स्टॉक और कार के वेरिएंट के आधार पर बदल सकते हैं. साथ ही, कॉर्पोरेट डिस्काउंट को आम कंज्यूमर ऑफर्स के साथ जोड़ा नहीं जा सकता. इसलिए सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी शोरूम से जरूर संपर्क करें.