Royal Enfield का बड़ा प्लान, Continental GT 650 नहीं होगी बंद, नए अवतार में फिर करेगी एंट्री; चेक करें डिटेल

Royal Enfield अपनी Continental GT 650 को बंद नहीं करेगी. कंपनी इस बाइक को 2026 में अपडेट करने की तैयारी कर रही है. नई GT 750 के लॉन्च के बाद इस अपडेटेड 650 को बाजार में लाया जाएगा. कंपनी 750cc इंजन के साथ नई Continental GT 750 पर काम कर रही है.

राॅयल एनफील्‍ड Image Credit: freepik

Royal Enfield Continental GT 650: भारतीय बाइक बाजार में Royal Enfield की पहचान क्लासिक लुक और दमदार इंजन वाली बाइक्स के लिए होती है. खासकर Continental GT 650 ने युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. कैफे रेसर स्टाइल और पावरफुल परफॉर्मेंस के कारण यह बाइक तेजी से पॉपुलर हुई है. अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है. खबर है कि Royal Enfield जल्द ही 750cc इंजन के साथ नई Continental GT 750 लॉन्च करेगी.

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कंपनी पुरानी और पॉपुलर GT 650 को बंद नहीं कर रही है. बल्कि इसे और बेहतर बनाने के लिए अपडेट देने की तैयारी की जा रही है. यानी ग्राहकों को अब एक ही सेगमेंट में दो अलग ऑप्शन मिलेंगे. यह कदम कंपनी की नई रणनीति को दिखाता है, जिसमें वह नए और पुराने दोनों ग्राहकों को साथ लेकर चलना चाहती है.

GT 650 बंद नहीं होगी, मिलेगा अपडेट

Auto car के मुताबिक Royal Enfield अपनी Continental GT 650 को बंद नहीं करेगी. कंपनी इस बाइक को 2026 में अपडेट करने की तैयारी कर रही है. नई GT 750 के लॉन्च के बाद इस अपडेटेड 650 को बाजार में लाया जाएगा. कंपनी 750cc इंजन के साथ नई Continental GT 750 पर काम कर रही है. यह बाइक साल 2026 के तीसरे क्वार्टर में लॉन्च हो सकती है. इसे ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट के लिए तैयार किया जा रहा है.

कीमत और वेरिएंट

अपडेटेड GT 650 में सिर्फ नए रंग नहीं मिलेंगे. इसमें फ्रंट और रियर सस्पेंशन को बेहतर किया जाएगा. मौजूदा मॉडल में इसी को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं. इसके अलावा फ्रंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक भी मिल सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. अभी Continental GT 650 की कीमत 3.53 लाख रुपये से शुरू होकर 3.82 लाख रुपये तक जाती है. अपडेट के बाद इसकी कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: इस फार्मा स्टॉक को ट्रिपल बूस्ट! 11% से ज्यादा उछल गए शेयर, फोकस में रख लें स्टॉक वरना हो सकता है पछतावा