Tata Sierra vs Creta: ₹20 लाख की रेंज में हैं इनके टॉप मॉडल्स, जानें कहां मिल रहा आपको दमदार फीचर्स

Tata Sierra और Hyundai Creta के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. Creta पहले से इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय SUV रही है. लेकिन अब Tata Sierra अपने नए डिजाइन और फीचर्स के साथ चुनौती देने आ गई है.

Sierra vs Creta Image Credit: money9live

Tata Sierra vs Hyundai Creta comparision: SUV सेगमेंट में मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहता है. अब इस मुकाबले में एक नई एंट्री हुई है. Tata Sierra और Hyundai Creta के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. Creta पहले से इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय SUV रही है. लेकिन अब Tata Sierra अपने नए डिजाइन और फीचर्स के साथ चुनौती देने आ गई है. दोनों गाड़ियां लगभग एक जैसी कीमत पर आती हैं, लेकिन फीचर्स और ड्राइविंग अनुभव में काफी फर्क है. ऐसे में खरीदारों के लिए यह समझना जरूरी है कि कौन सी SUV उनके लिए बेहतर है.

डिजाइन में Sierra ज्यादा दमदार

Tata Sierra का लुक बड़ा और मजबूत दिखता है. इसमें बड़े व्हील और अलग डिजाइन इसे खास बनाते हैं. वहीं Hyundai Creta का डिजाइन ज्यादा सिंपल और स्पोर्टी है. यह देखने में संतुलित लगती है, लेकिन Sierra जितनी ध्यान खींचने वाली नहीं है. Sierra के अंदर ज्यादा प्रीमियम फील मिलता है. इसमें बड़ा स्क्रीन सेटअप और ज्यादा स्पेस है. पीछे बैठने वालों को भी ज्यादा जगह मिलती है. Creta में भी अच्छे फीचर्स हैं, लेकिन इसका इंटीरियर थोड़ा सिंपल है. इसमें फिजिकल बटन मिलते हैं, जिससे इस्तेमाल करना आसान रहता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों SUV में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. Sierra थोड़ा भारी है, लेकिन फिर भी अच्छा परफॉर्म करती है. इसकी ड्राइविंग स्मूद और आरामदायक है. Creta हल्की है और ज्यादा तेज रेस्पॉन्स देती है. इसका इंजन ज्यादा स्पोर्टी महसूस होता है. Sierra खराब सड़कों पर ज्यादा आराम देती है. यह गड्ढों को अच्छे से संभाल लेती है. Creta शहर में ज्यादा आसान और हल्की लगती है, लेकिन खराब रास्तों पर थोड़ी सख्त महसूस होती है.

कौन सी SUV बेहतर

अगर आपको ज्यादा स्पेस, आराम और प्रीमियम फील चाहिए तो Sierra बेहतर है. अगर आपको स्पोर्टी ड्राइव और आसान हैंडलिंग चाहिए तो Creta अच्छा ऑप्शन है. दोनों SUV अपने-अपने तरीके से मजबूत हैं और चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है.

फीचरTata SierraHyundai Creta
कीमत (एक्स-शोरूम)₹20.99 लाख₹20.09 लाख
हेडलाइटLEDLED
अलॉय व्हील19 इंच18 इंच
डिजिटल मीटर10.25 इंच10.25 इंच
टच स्क्रीन12.3 इंच10.25 इंच
Android Auto / Apple CarPlayवायरलेसवायर से
पैसेंजर स्क्रीन12.3 इंचनहीं
सनरूफपैनोरमिकपैनोरमिक
पैडल शिफ्टरहैहै
वेंटिलेटेड सीटहैहै
वायरलेस चार्जिंगहैहै
इलेक्ट्रिक सीटहैहै
पावर्ड टेलगेटहैनहीं
इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेकहैहै
ट्रैक्शन मोडहैहै
ड्राइव मोडहैहै
रियर सनशेडहैहै
360 डिग्री कैमराहैहै
ADAS (सेफ्टी फीचर)हैहै

ये भी पढ़ें- घर का खाना अब विदेशों में हिट, इस छोटी कंपनी ने चुपचाप बनाया ₹4000 करोड़ का साम्राज्य; 9 महीनों में 13% बढ़ी कमाई