Volkswagen Tayron R-Line Review: 7 सेकंड में 100 की रफ्तार, ऑल व्हील ड्राइव और प्रीमियम लुक से लैस
Volkswagen ने साल 2026 की शुरुआत में एक नई सात सीटों वाली SUV Teramont R-Line लेकर आई है. इस सात सीटर एसयूवी में VW ग्रुप का मशहूर 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 200 PS की ताकत और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है. कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.
Volkswagen Tayron R-Line Review: Volkswagen ने साल 2026 की शुरुआत में एक नई सात सीटों वाली SUV Teramont R-Line लेकर आई है. Auto 9 की टीम ने राजस्थान के जैसलमेर की सड़कों पर लंबी ड्राइव की. इसके बाद पहली झलक में यह साफ होता है कि यह कार परफॉर्मेंस और प्रीमियम लुक का दमदार मेल है. बड़ी बॉडी, ताकतवर इंजन और स्पोर्टी अंदाज के साथ इसे उन खरीदारों के लिए तैयार किया गया है जो फैमिली कार में भी तेज रफ्तार और स्टाइल चाहते हैं.
दमदार इंजन और रफ्तार
इस सात सीटर एसयूवी में VW ग्रुप का मशहूर 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 200 PS की ताकत और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है. कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जो किसी भी बड़ी फैमिली SUV के लिए काफी चौंकाने वाला आंकड़ा है. इसके साथ सात स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है, जिससे खराब रास्तों पर भी इसे आराम से चलाया जा सकता है.
डिजाइन में पूरा प्रीमियम फील
कार के आगे की तरफ पूरी तरह कनेक्टेड LED लाइट स्ट्रिप दी गई है, जो रात में इसे अलग पहचान देती है. VW का लोगो भी रोशनी के साथ चमकता है. साइड प्रोफाइल में 19 इंच के एलॉय व्हील्स और R-Line बैजिंग इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. पीछे की तरफ भी रोशन लोगो, Teramont बैज और फोर मोशन लिखा हुआ मिलता है, जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम की पहचान है. कुल मिलाकर डिजाइन साफ सुथरा और ठेठ जर्मन स्टाइल वाला लगता है.
ड्राइविंग और सस्पेंशन
चलाते वक्त यह कार भारी होने के बावजूद तेज पकड़ बनाती है. सस्पेंशन थोड़ा सख्त रखा गया है, जिससे तेज मोड़ों पर भी बॉडी रोल बहुत कम महसूस होता है. हाई स्पीड पर यह काफी भरोसेमंद लगती है. हालांकि छोटे गड्ढों पर केबिन में हल्की झटके महसूस हो सकते हैं. सीटें स्पोर्टी हैं और शरीर को अच्छी पकड़ देती हैं. पार्किंग सेंसर और दूसरे फीचर्स बड़ी गाड़ी को शहर में चलाना आसान बनाते हैं.
कीमत को लेकर सवाल
अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 50 से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इसी रेंज में खरीदार अक्सर BMW और Mercedes-Benz जैसी लग्जरी कंपनियों की तरफ भी देखते हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि कितने भारतीय ग्राहक इस कीमत पर Volkswagen की इस नई एसयूवी को चुनेंगे. आने वाले महीनों में इसकी बाजार में असली परीक्षा होगी.
Latest Stories
जनवरी में वाहन बिक्री ने भरी रफ्तार, दो पहिया और पैसेंजर कार सेगमेंट में जबरदस्त उछाल; 27 लाख से ज्यादा वाहन बिके
TVS-Yamaha-Suzuki… स्टोरेज के मामले में कौन बादशाह, ये 5 स्कूटर सब पर भारी; चेक करें पूरी लिस्ट
Punch EV vs Punch EV Facelift: डिजाइन से लेकर रेंज तक क्या बदलेगा और क्या रहेगा वही; यहां चेक करें पूरी डिटेल
