बॉलीवुड में बढ़ते कानूनी पेंच, राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल पर भी केस, 4.50 लाख के चेक बाउंस से बढ़ी मुश्किलें

फिल्म गदर से मशहूर एक्ट्रेस अमीषा पटेल कानूनी विवाद में घिर गई हैं. यह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से जुड़ा है, जहां कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. यह मामला साल 2017 के एक शादी समारोह से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें अमीषा पटेल को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था.

Ameesha Patel Image Credit: Money9 live

Gadar star Ameesha Patel: बॉलीवुड को इन दिनों किसी की नजर लग गई है. पहले राजपाल और अब अमीषा पटेल चेक बाउंस का शिकार हो गई है. फिल्म गदर से मशहूर एक्ट्रेस अमीषा पटेल कानूनी विवाद में घिर गई हैं. यह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से जुड़ा है, जहां कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. यह मामला साल 2017 के एक शादी समारोह से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें अमीषा पटेल को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था.

आरोप है कि उन्होंने एडवांस पैसे लेने के बाद कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया और बाद में दिया गया चेक भी बाउंस हो गया. कोर्ट ने कई बार उन्हें पेश होने के लिए बुलाया, लेकिन उनके नहीं आने पर यह सख्त कदम उठाया गया. वहीं अमीषा पटेल ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि मामला पहले ही सुलझ चुका है.

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला मुरादाबाद के एक इवेंट ऑर्गेनाइजर पवन वर्मा ने दर्ज कराया था. उन्होंने दावा किया कि 16 नवंबर 2017 को एक शादी में परफॉर्म करने के लिए अमीषा पटेल को बुक किया गया था. इसके लिए उन्हें 14.50 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे और उनके रहने का इंतजाम भी किया गया था. लेकिन तय तारीख पर वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं.

पेमेंट विवाद और चेक बाउंस

शिकायत के अनुसार बाद में बातचीत के बाद अमीषा पटेल ने पैसे लौटाने का वादा किया. पवन वर्मा का कहना है कि 10 लाख रुपये नकद वापस किए गए, जबकि 4.50 लाख रुपये का चेक दिया गया जो बाद में बाउंस हो गया. इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया.

कोर्ट का सख्त कदम

मुरादाबाद की अदालत ने कई बार अमीषा पटेल को पेश होने के लिए नोटिस भेजा, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं. इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया ताकि उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सके. अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह बहुत पुराना मामला है और पहले ही सुलझ चुका है. उन्होंने दावा किया कि पूरा पैसा समझौते के तहत वापस कर दिया गया था और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं. उनके वकील ने भी कहा कि अभिनेत्री कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगी.

मामला फिर क्यों उठा

यह मामला फिर से कोर्ट में इसलिए आया क्योंकि शिकायतकर्ता ने पुराने केस को दोबारा उठाया और आरोप दोहराए. अब इस मामले में आगे की सुनवाई कोर्ट में होगी.

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today 16-02-2026: चांदी में आई गिरावट लेकिन सोना हुआ महंगा, जानें कहां पहुंची कीमतें

Latest Stories

मुंबई, बेंगलुरु ही नहीं अब बनारस, गोरखपुर और कटक भी मनी जनरेटर, छोटे शहर बन रहे हैं इकोनॉमी के इंजन, दिग्गज कंपनियां लगा रही हैं दांव

Gold-Silver Price Today 17-02-2026: सोना-चांदी लुढ़का, 1 दिन में गोल्‍ड ₹973 तो सिल्‍वर 3489 रुपये सस्‍ता, प्रॉफिट बुकिंग से झटका

अमेरिका के टैरिफ का असर, जनवरी में भारत का टेक्सटाइल निर्यात गिरा, अब दिख रही सुधार की उम्मीद

UPI ने बदली भुगतान की तस्वीर, 57% लेनदेन अब डिजिटल, नकद पीछे; RuPay कार्ड बढ़ाने पर जोर

Gold-Silver Price Today 16-02-2026: चांदी में आई गिरावट लेकिन सोना हुआ महंगा, जानें कहां पहुंची कीमतें

ट्रेड डील टेक्स्ट फाइनल करने के लिए भारत का डेलीगेशन अगले हफ्ते जाएगा USA, जानें- किन मुद्दों पर होगी बात