Bank Holiday: जून के दूसरे सप्ताह में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगर आप अगले सप्ताह बैंक शाखा में कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार जून 2026 के दूसरे सप्ताह में 13 जून और 14 जून को देशभर के बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों के दौरान UPI, NEFT, RTGS, इंटरनेट बैंकिंग तथा मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस उपलब्ध रहेंगी.
Bank Holiday Next Week: जून 2026 का दूसरा सप्ताह शुरू होने वाला है और ऐसे में बैंक ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि अगले सप्ताह किन दिनों में बैंक बंद रहेंगे. यदि आप बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 8 जून से 14 जून 2026 के बीच देशभर में बैंक ग्राहकों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सप्ताह के अधिकांश दिनों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. हालांकि, सप्ताह के अंत में नियमित अवकाश के कारण बैंक शाखाओं में लेनदेन संबंधी सर्विस उपलब्ध नहीं होंगी.
अगले हफ्ते कब बंद रहेंगे बैंक
RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 8 जून से 14 जून 2026 के बीच देशभर में निम्नलिखित दिनों पर बैंक बंद रहेंगे:
- 13 जून 2026 (दूसरा शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 14 जून 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
इन दोनों दिनों में देशभर के सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे. इस अवधि में किसी भी अतिरिक्त राष्ट्रीय या क्षेत्रीय अवकाश की घोषणा नहीं की गई है.
8 जून से 12 जून तक बैंक रहेंगे खुले
ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि 8 जून (सोमवार) से 12 जून (शुक्रवार) तक सभी बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे. इस दौरान शाखाओं में नकद जमा, निकासी, चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट और अन्य बैंकिंग सर्विसेज उपलब्ध रहेंगी. यदि किसी ग्राहक को बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो उसे शुक्रवार तक अपना कार्य पूरा कर लेना चाहिए, क्योंकि उसके बाद लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे.
क्या 6 जून को बैंक खुले हैं
जी हां, 6 जून 2026 को बैंक खुले हुए हैं. चूंकि यह जून महीने का पहला शनिवार है, इसलिए देशभर में बैंक सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. भारत में केवल दूसरा और चौथा शनिवार बैंक अवकाश के रूप में मनाया जाता है.
जून 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
जून 2026 में साप्ताहिक और क्षेत्रीय अवकाशों को मिलाकर कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
साप्ताहिक अवकाश:
- 7 जून – रविवार
- 13 जून – दूसरा शनिवार
- 14 जून – रविवार
- 21 जून – रविवार
- 27 जून – चौथा शनिवार
- 28 जून – रविवार
क्षेत्रीय अवकाश:
- 15 जून – YMA डे / राजा संक्रांति
- 25 जून – मोहर्रम
- 26 जून – मुहर्रम (यौम-ए-शहादत) / मोहर्रम का आखिरी दिन / आशूरा
- 29 जून – संत गुरु कबीर जयंती
- 30 जून – Remna Ni
ध्यान देने वाली बात यह है कि क्षेत्रीय अवकाश सभी राज्यों में लागू नहीं होते. इन छुट्टियों का प्रभाव संबंधित राज्यों और क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं पर ही पड़ता है.
क्या छुट्टी के दिन ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज चलती रहेंगी
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. RBI के अनुसार, UPI, NEFT, RTGS, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज छुट्टियों के दौरान भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक 24 घंटे ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं.
अधिकांश डिजिटल ट्रांजैक्शन कुछ सेकंड या मिनटों में पूरे हो जाते हैं. हालांकि, शाखा स्तर पर शुरू किए जाने वाले कुछ कार्य, जैसे चेक जमा प्रक्रिया, शाखा से RTGS अनुरोध या अन्य ऑफलाइन सर्विसेज, बैंक बंद रहने के दौरान उपलब्ध नहीं होंगी.
यह भी पढ़ें: भारत में बढ़ेगा एथेनॉल का इस्तेमाल, खुलेंगे हजारों फ्यूल स्टेशन; इन कंपनियों पर रहेगी निवेशकों की नजर
Latest Stories
घर खरीदने का है प्लान? 7.10% से शुरू हो रहा होम लोन; जानें Banks और HFCs की तुलना में कहां मिल रही सस्ती ब्याज दर
Yes Bank को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र GST विभाग ने भेजा ₹63.26 करोड़ का नोटिस; जानें पूरा मामला
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक! तेल संकट और वैश्विक तनाव के बीच तैयार हो रहा नया आर्थिक रोडमैप
