Gold-Silver Price Today 18-02-2026: गिरावट पर ब्रेक, MCX पर सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी भी ₹4000 से ज्‍यादा हुई महंगी

MCX पर दो दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार रिकवरी देखने को मिली और शॉर्ट कवरिंग से कीमतों को सहारा मिला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और वैश्विक घटनाक्रम के बीच उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे तेजी सीमित रही. हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर सोना-चांदी में दबाव देखने को मिला.

gold silver price up today Image Credit: canva

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी में पिछले दो दिनों से गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन बुधवार 18 फरवरी को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज यानी MCX पर कीमती धातुओं में दो दिनों से बनी गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग गया है. सोने की कीमतों में करीब 1% की तेजी देखी गई. शॉर्ट कवरिंग के चलते अप्रैल वायदा सोना लगभग ₹2,000 यानी 1.2% उछलकर ₹1,53,303 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.वहीं मार्च वायदा चांदी ₹4,100 से ज्यादा यानी करीब 2% बढ़कर ₹2,33,673 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

क्‍यों बढ़े दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट पर खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में सुधार हुआ. हालांकि अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति की खबरों ने तेजी पर रोक लगाई. वहीं लूनर न्यू ईयर के कारण चीन,कोरिया और अन्य एशियाई बाजारों में कम ट्रेडिंग वॉल्यूम ने भी बढ़त सीमित रखी.

डॉलर इंडेक्स 0.10% चढ़कर 97.25 पर पहुंच गया. मजबूत डॉलर आमतौर पर सोने की कीमतों पर दबाव डालता है क्योंकि इससे विदेशी खरीदारों के लिए डॉलर आधारित सोना महंगा हो जाता है.

रिटेल का हाल

बुलियन वेबसाइट पर 18 फरवरी को 24 कैरेट सोना 1060 रुपये महंगा होकर 153,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था. वहीं चांदी 3580 रुपये चढ़कर 234,810 रुपये प्रति किलो पर मिल रही थी.

इंटरनेशनल मार्केट में दबाव

MCX पर भले ही आज सोना-चांदी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. मगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग रही. स्पॉट सिल्वर 3.02 फीसदी लुढ़ककर 74.46 डॉलर प्रति औंस पर काराेबार करता दिखा. जबकि स्‍पॉट गोल्‍ड 1.53 प्रतिशत गिरकर 4,917 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया.

रिकॉर्ड हाई के बाद करेक्शन

जनवरी के आखिर में सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे गए थे. चांदी जहां 4 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी. वहीं सोना करीब ₹1,78,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था. लेकिन ओवरहीटेड हालात के चलते तेज गिरावट आई. अब कीमतों में आंशिक रिकवरी जरूर दिख रही है, पर विश्लेषकों का मानना है कि बाजार अभी मजबूत सपोर्ट लेवल तलाश रहा है,जिससे निकट अवधि में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.