Gold Rate Today: डॉलर की मजबूती ने की सोने की चमक फीकी, जानें MCX पर कितना सस्ता हुआ गोल्ड
अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ गया है, जिसके चलते निवेशक अब सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने से दूर हो रहे हैं. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 1 अगस्त को इंटरनेशनलए और एमसीएक्स दोनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.
Gold Rate and Silver rate today: मजबूत अमेरिकी डॉलर और यूएस टैरिफ से व्यापारिक अनिश्चितताओं के चलते सोने पर दबाव बढ़ गया गया है. जिसकी वजह से इसकी चमक फीकी पड़ने लगी है. इसका असर 1 अगस्त को देखने को मिला. शुक्रवार को सोना इंटरनेशनल और भारतीय बाजार दोनों में लुढ़क गया. स्पॉट गोल्ड जहां आज 0.23 फीसदी लुढ़ककर 3292.35 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया. वहीं MCX पर सोना 101 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 97,986 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया.
MCX पर चांदी में भी शुक्रवार को हल्की गिरावट देखने को मिली. ये 97 रुपये लुढ़ककर 109,875 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. पेटीएम पर सोना 101101 रुपये प्रति ग्राम था.
रिटेल में क्या है भाव?
तनिष्क की वेबसाइट के मुताबिक 1 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत 100470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो 31 जुलाई को 100910 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी आज रिटेल में भी इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 92100 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 31 जुलाई को इसकी कीमत 92500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी इसकी कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है.

सोना क्यों हुआ कमजोर?
सोना पिछले दो महीनों से 3,250 से 3,450 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है. जानकारों का मानना है कि अब यह इस रेंज के निचले सिरे की ओर जा सकता है. फेडरल रिजर्व की सख्त नीति के कारण डॉलर की मजबूती सोने पर दबाव डाल रही है. बुधवार को फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 4.25%-4.50% की रेंज में स्थिर रखा और सितंबर में दर कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया. वहीं ट्रंप ने दर्जनों देशों और विदेशी स्थानों से आयात पर 10% से 41% तक के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए हैं. मगर ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है, जिससे निवेशकों में ज्यादा डर नहीं है. जिसके चलते सोने में निवेश कम हो रहा है.
Latest Stories
महंगी हो जाएगी कार की मेंटनेंस! ये टायर कंपनी 5% तक बढ़ाने वाली है टायर की कीमतें
Bank Holiday: क्या आज खुलेंगे बैंक? अगले हफ्ते 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, इन शहरों में 3 दिन बैंक रहेंगे बंद
Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर घटा, $5 अरब की गिरावट के बाद $721.02 अरब पर पहुंचा
