धनतेरस से पहले सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी भी 2000 रुपये हुई सस्‍ती

सोना या चांदी कब सस्ता होगा, इसका इंतजार करने वालों का दिन आ गया है. सोना काफी सस्ता हुआ है और चांदी तो 2000 रुपये सस्ती हो गई है, इससे बढ़िया मौका अब नहीं मिलेगा. चेक करें प्राइस.

सोने और चांदी की कीमत Image Credit: freepik

फेस्टिव सीजन और सोना सस्ता, ऐसा आमतौर पर नहीं देखा जाता, क्योंकि इस दौरान मांग बढ़ती है और कीमतें तेज होती हैं. लेकिन सोना और चांदी की कीमत घटी है. दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत में 1,150 रुपये गिर गई, अब 10 ग्राम सोना 80,050 रुपये पर आ गया है. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, ज्वैलर्स और रिटेलर्स की कमजोर मांग के कारण यह गिरावट आई है.

सिल्वर पर भी बिकवाली का दबाव रहा, जिससे यह 1 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गई. गुरुवार को चांदी 1.01 लाख रुपये प्रति किलो थी जो अब घटकर 99,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है यानी 2000 रुपये की गिरावट.

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 350 रुपये गिरकर 80,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,150 रुपये घटकर 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो कि गुरुवार को 81,200 रुपये पर थी.

व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय बाजारों में ज्वैलर्स और रिटेलर्स की मांग में कमी और विदेशी बाजारों के कमजोर रुझान के चलते सोने की कीमतों पर असर पड़ा है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने के कॉन्ट्रैक्ट में 406 रुपये या 0.52 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे यह 77,921 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह, दिसंबर डिलीवरी के लिए सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स 1,134 रुपये या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,898 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए.

वैश्विक बाजारों में, कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स में 15.90 अमेरिकी डॉलर या 0.58 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे यह 2,733 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, “शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी मैक्रो डेटा ने यह संकेत दिया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व का रेट-कटिंग साइकल उतना आक्रामक नहीं रहेगा जितनी उम्मीद की जा रही थी.”

शेयरखान के एसोसिएट VP, प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी डेटा के देरी से प्रभाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. इसके अलावा, BRICS समिट में वैकल्पिक पेमेंट सिस्टम की जानकारी न मिलने से भी सोने की कीमत पर दबाव पड़ा है. एशियाई बाजार में सिल्वर की कीमत 1.39 प्रतिशत घटकर 33.33 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी.

Latest Stories

IRCTC को LPG का संकट! स्टेशनों पर माइक्रोवेव-इंडक्शन से बनेगा खाना, फूड सप्लाई में आ सकती है दिक्कत

LPG and Petrol price today: आज क्या है LPG , पेट्रोल और डीजल की कीमतें; चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today 11-03-2026: सोने-चांदी की तेजी पर ब्रेक, मुनाफावसूली हावी, MCX पर लुढ़के भाव, जानें कितना हुआ सस्‍ता

एयर इंडिया 12 मार्च से सभी फ्लाइट्स पर लगाएगी फ्यूल सरचार्ज, वेस्ट एशिया में तनाव की वजह से बढ़ी ATF की कीमत

ड्रोन अटैक के बाद UAE की Ruwais रिफाइनरी बंद, मिडिल ईस्ट टेंशन से तेल सप्लाई पर मंडराया संकट

कैसे तेल की क्वालिटी तय करती है दुनिया की राजनीति, जानें अमेरिका-ईरान-रूस और वेनेजुएला के क्रूड ऑयल एक दूसरे से कितना अलग