Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में आज मामूली गिरावट, जानें अपने शहर का लेटेस्ट भाव

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे निवेशक सतर्क हो गए हैं. सोने की कीमतों में 0.230 फीसदी की गिरावट वहीं चांदी की कीमतों में 0.110 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रहा है. रिटेल में 7 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोना करीब ₹149,900 प्रति 10 ग्राम पर है. 22 कैरेट सोना ₹137,408 के आसपास बना हुआ है.

सोना चांदी Image Credit: @AI

Gold Price Today In India (सोना का भाव 6 April 2026): सोना और चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है. वेस्ट एशिया में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक हालात के बीच इन कीमती धातुओं की चाल गिरती हुई नजर आ रही है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे निवेशक सतर्क हो गए हैं. वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में 0.230 फीसदी की गिरावट वहीं चांदी की कीमतों में 0.110 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. यानी मामूली गिरावट है. ऐसा ही हाल रिटेल बाजार में दिख रहा है.

मिडिल ईस्ट तनाव और RBI फैसले पर नजर

सोने की कीमतें फिलहाल अमेरिका-ईरान तनाव से जुड़ी खबरों पर निर्भर हैं. यह तनाव अब छठे हफ्ते में पहुंच चुका है. इसके अलावा Reserve Bank of India की मौद्रिक नीति बैठक भी अहम रहने वाली है. ब्याज दरें कम रहने पर सोने को फायदा मिलता है.

सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Rate Today in Hindi)

Bullians.co.in के मुताबिक रिटेल में 7 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोना करीब ₹149,900 प्रति 10 ग्राम पर है. इसमें 340 (-0.230%) की गिरावट देखने को मिल रही है. 22 कैरेट सोना ₹137,408 और 18 कैरेट सोना ₹112,425 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है.

नाम1 ग्राम (रुपये)10 ग्राम (रुपये)
सोना 24 कैरेट₹14,990₹1,49,900
सोना 22 कैरेट₹13,741₹1,37,408
सोना 20 कैरेट₹12,492₹1,24,917
सोना 18 कैरेट₹11,243₹1,12,425
सोर्स: Bullians.in

MCX पर क्या है सोने का हाल

MCX एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर (5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट) की कीमत फिलहाल 1,49,884 रुपये पर चल रही है. आज के कारोबार में इसमें 97 रुपये यानी करीब 0.06 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई है. दिन के दौरान सोने का रेट 1,49,625 रुपये के निचले स्तर और 1,50,000 रुपये के ऊपरी स्तर के बीच रहा है.

ओपन इंटरेस्ट एनालिसिस के अनुसार बाजार में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिल रहा है, यानी कीमत गिरने के साथ नई बिकवाली पोजीशन बन रही हैं. ट्रेडिंग वॉल्यूम करीब 426 रहा है, जो बाजार में सीमित गतिविधि का संकेत देता है. वहीं बिड 1,49,835 रुपये और आस्क प्राइस 1,49,862 रुपये के आसपास हैं.

सोर्स: Money Control

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price

शहर24 कैरेट (आज)22 कैरेट (आज)18 कैरेट (आज)
चेन्नई₹15,120₹13,860₹11,560
मुंबई₹14,984₹13,735₹11,238
दिल्ली₹14,999₹13,750₹11,253
कोलकाता₹14,984₹13,735₹11,238
बैंगलोर₹14,984₹13,735₹11,238
हैदराबाद₹14,984₹13,735₹11,238
केरल₹14,984₹13,735₹11,238
पुणे₹14,984₹13,735₹11,238
वडोदरा₹14,989₹13,740₹11,243
अहमदाबाद₹14,989₹13,740₹11,243

चांदी की कीमतों में गिरावट (Silver Rate Today in Hindi)

चांदी की कीमत में भी आज हल्की गिरावट देखने को मिली है. फिलहाल चांदी का रेट 2,33,920 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है. आज के कारोबार में इसमें 250 रुपये यानी करीब 0.11 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई है. चांदी की कीमतों में अभी हल्का दबाव बना हुआ है.

नाम1 ग्राम (रुपये)10 ग्राम (रुपये)100 ग्राम (रुपये)1 किलोग्राम (रुपये)
चांदी 999 फाइन₹234₹2,339₹23,392₹2,33,920
चांदी 925 स्टर्लिंग₹216₹2,164₹21,638₹2,16,376
चांदी 900 कॉइन₹211₹2,105₹21,053₹2,10,528
चांदी 800 जर्मन₹187₹1,871₹18,714₹1,87,136

आपके शहर में क्या है चांदी का रेट? (Aaj ka chandi Ka Bhaav) | City wise Silver Price

सोना और चांदी की कीमत में बदलाव

नाम1 दिन पहले (कीमत / बदलाव)1 हफ्ता पहले (कीमत / बदलाव)1 महीना पहले (कीमत / बदलाव)1 साल पहले (कीमत / बदलाव)
सोना 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)₹1,50,240 (-0.23%)₹1,50,900 (-0.66%)₹1,62,280 (-7.63%)₹87,100 (+72.10%)
चांदी 999 (₹/किग्रा)₹2,34,170 (-0.11%)₹2,42,170 (-3.41%)₹2,68,860 (-13.00%)₹88,870 (+163.22%)

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.