फिर फिसला सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट! गोल्ड ₹1214 और सिल्वर ₹4463 टूटा, जानें आपके शहर का रेट
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच निवेशकों का रुख बदलता नजर आया. सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. इजराइल द्वारा ईरान में कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले की घोषणा के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.
Gold-Silver rate Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 8 जून को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच निवेशकों का रुख बदलता नजर आया. सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. इजराइल द्वारा ईरान में कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले की घोषणा के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. इससे यह आशंका पैदा हो गई है कि वेस्ट एशिया में बना नाजुक सीजफायर फिर से टूट सकता है. ऐसे में आइए सोने-चांदी की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते है.
MCX पर क्या है सोने का ताजा भाव
| Gold ◉ MCX पर सोने की कीमतों में आज कमजोरी देखने को मिली. ◉ सुबह 9:23 बजे तक अगस्त वायदा (Gold Futures) का भाव 1,54,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. ◉ यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,214 रुपये यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. ◉ ओपन इंटरेस्ट (Open Interest) के आंकड़ों में शॉर्ट बिल्डअप दिखाई दे रहा है. ◉ इसका मतलब है कि सोने की कीमत गिर रही है, जबकि नए सौदे बढ़ रहे हैं. |
| Silver ◉ MCX पर चांदी की कीमतों में भी आज तेज गिरावट देखने को मिली. ◉ सुबह 9:26 बजे तक जुलाई वायदा (Silver Futures) का भाव 2,44,074 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था. ◉ यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 4,463 रुपये यानी 1.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. ◉ ओपन इंटरेस्ट (Open Interest) के आंकड़ों में लॉन्ग अनवाइंडिंग (Long Unwinding) दिखाई दे रही है. ◉ इसका मतलब है कि जिन निवेशकों ने पहले तेजी की उम्मीद में खरीदारी की थी, वे अब अपने सौदे काट रहे हैं. |
रिटेल मार्केट में सोना-चांदी (08 जून 2026)
इंडिया बुलियन मार्केट में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने का भाव 1,54,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो पिछले स्तर के मुकाबले 1,150 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत नीचे है.
वहीं चांदी की कीमत 2,45,160 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जिसमें 3,950 रुपये यानी 1.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. सोने और चांदी दोनों में कमजोरी का माहौल दिखाई दे रहा है.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है गोल्ड का हाल

यह भी पढ़ें: ईरान डील पर ट्रंप का सख्त संदेश, कहा जल्दबाजी नहीं करेंगे, समझौते में गलती की गुंजाइश नहीं
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Rajesh Exports को लग सकता है एक और बड़ा झटका! SEBI की कार्रवाई के बाद अब PLI स्कीम से बाहर होने का मंडराया खतरा
FIFA World Cup 2026 में होगी डॉलर की बारिश, विजेता के लिए खजाना, ग्रुप स्टेज में भी करोड़ों में पैसा; जानें इस बार कितना है ईनाम
Ronaldo, Messi या Neymar? ये हैं फुटबॉल के सबसे अमीर खिलाड़ी; वर्ल्ड कप 2026 से पहले जानें किसके पास है ज्यादा दौलत
