15 जुलाई से UK में भारतीय सामान पर नहीं लगेगी ड्यूटी; MSME सहित इन सेक्टर को मिलेगा डबल फायदा, जानें पूरी डिटेल
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा. इसके बाद भारत से ब्रिटेन भेजे जाने वाले सभी उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे किसानों, मछुआरों, MSME और निर्यातकों को बड़ा फायदा मिलेगा.
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ FTA 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इसके बाद भारत से ब्रिटेन भेजे जाने वाले सभी सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी शून्य हो जाएगी. इससे किसानों, मछुआरों, MSME और घरेलू इंडस्ट्री को सीधा लाभ मिलेगा. समझौते में भारतीय पेशेवरों के लिए भी खास प्रावधान किया गया है. इससे ब्रिटेन में काम करने वाले हजारों भारतीयों की बचत बढ़ेगी और दोनों देशों के व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे.
भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी
पीयूष गोयल ने कहा कि 15 जुलाई से भारत से ब्रिटेन भेजे जाने वाले सभी उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी. इससे भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर कंपटीटर मिलेगी. खासकर कृषि, मत्स्य पालन, एमएसएमई और घरेलू मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर को इसका बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है
सोशल सिक्योरिटी में फायदा
समझौते में डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन का प्रावधान भी शामिल किया गया है. इसके तहत ब्रिटेन में पांच साल तक काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को वहां के सोशल सिक्योरिटी सिस्टम में योगदान नहीं देना होगा. पहले उनकी सैलरी का करीब 25 फीसदी इस मद में चला जाता था.
यह भी पढ़ें- मुकुल अग्रवाल के इस बैंक स्टॉक ने किया कमाल, एक दिन में ₹40 करोड़ का फायदा, रखें नजर
MSME के लिए खुले नए अवसर
सरकार का कहना है कि इस समझौते से किसानों, मछुआरों, छोटे और मध्यम उद्योगों तथा घरेलू कारोबार को नए निर्यात अवसर मिलेंगे. ब्रिटेन के बाजार तक आसान पहुंच मिलने से भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ सकती है. इससे रोजगार सृजन और घरेलू उद्योगों के विस्तार को भी गति मिलने की संभावना है.
Latest Stories
13 जुलाई से स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के दौरे पर रहेंगे पीयूष गोयल, ट्रेड बढ़ाने की रणनीति पर होगी चर्चा
अब प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी मिसाइल! Astra Mark 2 से होगी नई शुरुआत; सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
31 जुलाई से पहले भरें ITR, अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया इनकम रिटर्न फाइल, जानें डिटेल
