50% से सीधे 18%… US ट्रेड डील के बाद भारत की पोजीशन मजबूत, जानिए पाक-चीन-बांग्लादेश पर कितना लगता है टैरिफ

ट्रेड डील के तहत अमेरिकी बाजार में भारतीय प्रोडक्ट पर लगाए जाने वाले टैरिफ को काफी कम कर दिया है. इससे भारत को दक्षिण-एशिया और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के मुकाबले निर्यात में लाभ मिलने की उम्मीद है. पहले भारत पर अमेरिका में लगभग 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाता था, लेकिन हाल में हुए समझौते के बाद इसे 18 फीसदी तक घटा दिया गया है.

ट्रंप Image Credit:

India faces lower tariffs than peers: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार के हालात इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि दोनों देशों ने ट्रेड डील के तहत अमेरिकी बाजार में भारतीय प्रोडक्ट पर लगाए जाने वाले टैरिफ को काफी कम कर दिया है. इससे भारत को दक्षिण-एशिया और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के मुकाबले निर्यात में लाभ मिलने की उम्मीद है. पहले भारत पर अमेरिका में लगभग 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाता था, लेकिन हाल में हुए समझौते के बाद इसे 18 फीसदी तक घटा दिया गया है. इस नए कदम को भारत के निर्यात के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है.

भारत को नए टैरिफ से क्या फायदा

भारत-US के व्यापार समझौते के बाद भारत से अमेरिका में जाने वाले सामान पर लागू टैरिफ केवल 18 फीसदी रखा गया है. यह दर दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों से कम या बराबर है. इससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में सस्ते दाम पर पहुंचने में मदद मिलेगी. तुलना करें तो कई अन्य देशों पर अभी भी अमेरिकी बाजार में ऊंचे टैरिफ लगे हुए हैं. पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस पर लगभग 19 फीसदी टैरिफ है, जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका, ताइवान और वियतनाम पर लगभग 20 फीसदी टैरिफ लागू होता है.

विभिन्न देशों पर टैरिफ दरें (%)

देशटैरिफ दर (%)
Afghanistan15
Angola15
Bolivia15
Botswana15
Cameroon15
Chad15
Costa Rica15
Côte d’Ivoire15
Democratic Republic of the Congo15
Ecuador15
Equatorial Guinea15
Fiji15
Ghana15
Guyana15
Iceland15
Mozambique15
Namibia15
Nicaragua18
India18
Cambodia19
Indonesia19
Malaysia19
Pakistan19
Philippines19
Thailand19
Bangladesh20
Sri Lanka20
Taiwan20
Vietnam20
Mexico25
Brunei25
Kazakhstan25
Moldova25
Tunisia25
Algeria30
Bosnia and Herzegovina30
United Kingdom10
Japan15
Italy15
France15
Germany15
Turkey15
Austria15
Belgium15
China37

यह बदलाव कैसे हुआ

पहले भारत पर अमेरिका द्वारा लगाया गया 50 फीसदी टैरिफ दो हिस्सों में था. एक 25% सामान्य टैरिफ और दूसरा 25% जुर्माना टैरिफ जिसे अमेरिकी सरकार ने रूस से तेल खरीद के कारण लगाया था. अब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के बाद कुल टैरिफ 18% कर दिया गया है. इससे भारत को अमेरिकी बाजार में सस्ता एक्सेस मिलता है.

क्षेत्रीय तुलना में भारत की स्थिति

यह नयी 18 फीसदी दर भारत को कई दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के मुकाबले निर्यात में थोड़ी बढ़त देती है, खासकर वियतनाम और बांग्लादेश जैसे निर्यात-भारी देशों की तुलना में. यही टैरिफ स्तर भारत को निर्यात लागत के मामले में कुछ फायदा देता है. विश्व स्तर पर अगर तुलना करें तो कुछ बड़े निर्यातक जैसे ब्राजील, म्यांमार, साउथ अफ्रीका और मैक्सिको जैसी अर्थव्यवस्थाओं पर भी अमेरिका में अधिक टैरिफ लागू हैं. वहीं यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों के साथ पहले से ट्रेड डील होने की वजह से उनके प्रोडक्ट पर 10-15% तक टैरिफ है. इससे भारत के 18% टैरिफ की स्थिति भी कई विकसित देशों की तुलना में बेहतर है.

ये भी पढ़ें- 104% मुनाफा बढ़ने के बाद मुकुल अग्रवाल वाले इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट, आई 20% की रैली