अमेरिका में भारत के ये प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते, दवाओं से लेकर कपड़ों तक की घटेंगी कीमतें, देखें पूरी लिस्ट

भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम ट्रेड डील से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिली है. इस समझौते के बाद अमेरिका में भारत से जाने वाले कई उत्पाद सस्ते हो जाएंगे. दवाओं से लेकर कपड़ों और चमड़े के सामान तक, अब भारतीय प्रोडक्ट्स अमेरिकी बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होंगे.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील. Image Credit: @AI/Money9live

India-USA Trade Deal Interim Joint Statement: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील (Interim Trade Framework) पर सहमति बन गई है. इस समझौते के बाद अमेरिका में भारत से जाने वाले कई सामान सस्ते हो जाएंगे. दोनों देश जल्द ही एक बड़े बाइलेट्रल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) पर भी बातचीत पूरी करेंगे. अभी जो ढांचा तय हुआ है, उससे भारत के निर्यातकों और अमेरिकी उपभोक्ताओं दोनों को फायदा मिलने वाला है. 7 फरवरी से भारतीय प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ भी नहीं लगेगा. इस अंतरिम एग्रीमेंट से कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट, चमड़ा और फुटवियर, प्लास्टिक और रबर उत्पाद, ऑर्गेनिक केमिकल, हस्तशिल्प से लेकर मशीनरी प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे. इन सेक्टर्स के कंपनियों का कारोबार बढ़ने से इनके शेयरों में तेजी देखी जा सकती है.

भारत-अमेरिका के बीच क्या हुआ समझौता?

6 फरवरी को India और United States ने अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क का ऐलान किया. इससे पहले 3 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Truth Social पर इसका संकेत दिया था, जिसे प्रधानमंत्री Narendra Modi ने X (ट्विटर) पर कन्फर्म किया. इस डील के तहत अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया है.

अमेरिका में कौन-कौन से भारतीय प्रोडक्ट होंगे सस्ते?

18 फीसदी टैरिफ के दायरे में आने वाले भारतीय उत्पादों में ये प्रोडक्ट्स शामिल हैं. कम टैरिफ का मतलब है कि ये सामान अमेरिका में पहले से सस्ते दामों पर मिल सकेंगे.

  • कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट
  • चमड़ा और फुटवियर
  • प्लास्टिक और रबर उत्पाद
  • ऑर्गेनिक केमिकल
  • सजावटी सामान और हस्तशिल्प
  • मशीनरी आइटम

इन चीजों पर पूरी तरह हट सकता है टैरिफ

समझौते के सफल रहने पर अमेरिका कई भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ पूरी तरह हटाने को तैयार है. इनमें शामिल हैं:

  • जेनेरिक दवाएं
  • हीरे और जेम्स
  • एयरक्राफ्ट पार्ट्स

ऑटोमोबाइल पार्ट्स के लिए भी भारत को विशेष टैरिफ कोटा मिलेगा, जिससे भारतीय कंपनियों को सीधा फायदा होगा.

चीन-पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में भारत

पहले भारत पर अमेरिका ने कुल 50 फीसदी तक टैरिफ लगा रखा था. अब कटौती के बाद एशिया में भारत की स्थिति मजबूत हो गई है. पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश की तुलना में भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. इन देशों पर 19 से लेकर 37 फीसदी तक टैरिफ लगा हुआ है.

  • चीन: 37 फीसदी
  • पाकिस्तान: 19 फीसदी
  • बांग्लादेश: 20 फीसदी

भारत अब जापान के बाद एशिया में अमेरिका से सबसे कम टैरिफ पाने वाला देश बन गया है. इससे भारतीय निर्यात को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, इस अंतरिम डील से अमेरिका में भारतीय सामान सस्ते होंगे, निर्यात बढ़ेगा और भारत-अमेरिका व्यापार रिश्ते और मजबूत होंगे.

Latest Stories

अगर 100 डॉलर के ऊपर बनी रही कच्चे तेल की कीमत, तो 6% से आगे निकल जाएगी महंगाई; फिर RBI बढ़ा सकता है ब्याज दर

क्या ‘सोने की खान’ साबित होगा होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप बोले- हम इसे आसानी से खोलकर हासिल कर सकते हैं तेल

PNB में 1100 से ज्यादा अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, यूनियन ने उठाए सवाल, कहा- बैंक को होगा भारी नुकसान

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डॉलर घटा, गोल्ड रिजर्व वैल्यू में भी गिरावट, देखें- लेटेस्ट डेटा

रोजमर्रा के उल्लंघनों के लिए सजा खत्म करेगा जन विश्वास बिल 2026, मेट्रो में सिगरेट पीने पर अब नहीं होगी जेल

गैस संकट के चलते इंडक्शन हीटर प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी में सरकार, 18000 करोड़ रुपये का पड़ेगा बोझ