IPO मार्केट में हलचल! अगले हफ्ते Fractal Analytics समेत खुलेंगे ये 3 इश्‍यू, इन 4 कंपनियों की भी होगी लिस्टिंग, निवेशकों के पास मौका

अगले हफ्ते शेयर बाजार में कई बड़े और स्मॉल इश्यू खुलने जा रहे हैं, जिससे प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त हलचल रहने की उम्मीद है. इसके जरिए कंपनियां हजारों करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. साथ ही कुछ कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी, जिससे निवेशकों को नए अवसरों में पैसा लगाने और बेहतर रिटर्न कमाने का मौका मिल सकता है .

IPO in next week Image Credit: money9 live AI image

Upcoming IPO next week 2026: फरवरी का दूसरा हफ्ता शेयर बाजार निवेशकों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि 9 फरवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में कम से कम तीन कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट की बड़ी कंपनियां Fractal Analytics और Aye Finance Ltd. समेत एक एसएमई कंपनी शामिल है. इन पब्लिक इश्यूज के जरिए कंपनियां हजारों करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं, जिससे बाजार में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है. इसके अलावा 4 अन्‍य कंपनियों की लिस्टिंग भी अगले हफ्ते होनी है. तो कौन-सी हैं वो कंपनियां आइए नजर डालते हैं.

Fractal Analytics IPO

डेटा और AI सॉल्यूशंस देने वाली फ्रैक्टल एनालिटिक्स ₹2,833.90 करोड़ का बड़ा बुक बिल्ड इश्यू लेकर आ रही है, जो 9 से 11 फरवरी तक खुला रहेगा. इसमें फ्रेश शेयरों के साथ ऑफर फॉर सेल भी शामिल है. कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपनी अमेरिकी यूनिट में निवेश, कर्ज चुकाने, नए ऑफिस खोलने, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी अपग्रेड और अधिग्रहण जैसे रणनीतिक कामों में करेगी . फ्रैक्टल बड़ी ग्लोबल कंपनियों को डेटा आधारित फैसले लेने में मदद करती है और एंड-टू-एंड एआई सॉल्यूशंस देती है .

Aye Finance Ltd. IPO

आय फाइनेंस का ₹1,010 करोड़ का आईपीओ भी 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा. यह NBFC कंपनी माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को लोन देती है, जिन्हें पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम से अक्सर पर्याप्त फाइनेंस नहीं मिल पाता. कंपनी जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल अपने कैपिटल बेस को मजबूत करने और बिजनेस विस्तार के लिए करेगी.

Marushika Technology Ltd. IPO

IT और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर मारुशिका टेक्नोलॉजी का ₹26.97 करोड़ का एसएमई आईपीओ 12 फरवरी को खुलेगा और 16 फरवरी को बंद होगा. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 23.05 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे. जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.

ये कंपनियां होंगी लिस्‍ट

आने वाला हफ्ता आईपीओ निवेशकों के लिए शानदार अवसर लेकर आ रहा है, जहां टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां बाजार में दस्तक दे रही हैं . वहीं कुछ कंपनियां सब्‍सक्राइब होने के बाद मार्केट में एंट्री लेंगी. तो किन कंपनियों की होगी लिस्टिंग, यहां देखें.

आईपीओ / कंपनी का नामलिस्टिंग तारीख
ब्रांडमैन रिटेल (Brandman Retail)11 फरवरी
ग्रोवर ज्वेल्स (Grover Jewells)11 फरवरी
बायोपोल केमिकल्स (Biopol Chemicals)13 फरवरी
पैन एचआर सॉल्यूशंस (PAN HR Solutions)13 फरवरी