सेना को मिली नई ताकत, 2000 नई LMG की पहली खेप सौंपी; अडानी डिफेंस का बड़ा कदम
भारतीय सेना को मेक इन इंडिया पहल के तहत 2000 प्रहार लाइट मशीन गन की पहली खेप सौंपी गई है. ये 7.62 एमएम आधुनिक हथियार Adani Defence and Aerospace ने ग्वालियर स्थित प्लांट में बनाए हैं. यह डिलीवरी तय समय से करीब 11 महीने पहले पूरी की गई है. कुल 40000 गन का ऑर्डर है, जिसे अगले तीन साल में पूरा किया जाएगा.
Prahar LMG: भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. मेक इन इंडिया पहल के तहत बनी नई प्रहार लाइट मशीन गन की पहली खेप सेना को सौंप दी गई है. कुल 2000 आधुनिक हथियार सेना को दिए गए हैं, जिससे उसकी फायरपावर और मजबूत होगी. यह हथियार देश में ही तैयार किए गए हैं, जिससे आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिला है. खास बात यह है कि यह डिलीवरी तय समय से पहले की गई है, जो रक्षा उत्पादन में बढ़ती क्षमता को दिखाती है.
प्रहार LMG से बढ़ेगी सेना की ताकत
नई प्रहार लाइट मशीन गन 7.62 एमएम कैलिबर की आधुनिक राइफल है, जिसे युद्ध के मौजूदा हालात को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह हथियार खास तौर पर जमीनी लड़ाई के लिए उपयोगी है और सैनिकों को ज्यादा ताकत और सटीकता प्रदान करता है. हल्की और आसान संचालन वाली यह गन सैनिकों को तेजी से प्रतिक्रिया देने में मदद करेगी, जिससे उनकी फील्ड परफॉर्मेंस बेहतर होगी.
मेक इन इंडिया के तहत हुआ मैन्युफैक्चिरिंग
यह हथियार मेक इन इंडिया पहल के तहत तैयार किया गया है और इसे Adani Defence and Aerospace ने विकसित किया है. कंपनी ने इसे ग्वालियर के पास अपने स्माल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में बनाया है. इस प्रोजेक्ट से देश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिला है और विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.
पहली खेप में 2000 हथियार सौंपे गए
शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सेना को 2000 प्रहार LMG की पहली खेप सौंपी गई. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इसके बाद इन हथियारों को ट्रकों के जरिए सेना के लिए रवाना किया गया. यह पूरी डिलीवरी प्रक्रिया की शुरुआत है और आने वाले समय में और खेप सौंपी जाएंगी.
ये भी पढ़ें- 138 करोड़ का साइबर फ्रॉड, कमीशन के लालच में खुलवाए अकाउंट, ऐसे खेल करते थे साइबर अपराधी
समय से पहले पूरी हुई डिलीवरी
कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को तय समय से पहले पूरा कर लिया है, जो इसकी उत्पादन क्षमता को दर्शाता है. जहां इस प्रोजेक्ट के लिए सात साल का समय निर्धारित किया गया था, वहीं इसे करीब 11 महीने पहले ही पूरा कर लिया गया. कंपनी का कहना है कि बाकी ऑर्डर भी अगले तीन साल में पूरे कर दिए जाएंगे, जिससे सेना को समय पर हथियार मिल सकेंगे.
कुल 40000 हथियारों का है ऑर्डर
इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 40000 लाइट मशीन गन का ऑर्डर दिया गया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से सेना को सौंपा जाएगा. सरकार भी इस तरह के रक्षा प्रोजेक्ट्स को पूरा समर्थन दे रही है. इससे न केवल सेना की ताकत बढ़ेगी बल्कि देश की रक्षा इंडस्ट्री को भी मजबूती मिलेगी और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा.
Latest Stories
₹1.6 लाख करोड़ IPL का वैल्यू, 2008 का प्रयोग आज बना अरबों का साम्राज्य; क्रिकेट से ग्लोबल बिजनेस ब्रांड तक का सफर
117 करोड़ जुटाने आ रही यह AI कंपनी, Intellius Recode ला रही IPO, जानें पूरी डिटेल
138 करोड़ का साइबर फ्रॉड, कमीशन के लालच में खुलवाए अकाउंट, ऐसे खेल करते थे साइबर अपराधी
