Forex Reserve: एक हफ्ते में 6.71 अरब डॉलर घटा विदेशी मुद्रा भंडार, कुल रिजर्व 717 अरब डॉलर तक पहुंचा
भारत की आर्थिक सेहत का एक अहम पैमाना माने जाने वाले विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर नए आंकड़े सामने आए हैं. हालिया हफ्ते में कुछ हिस्सों में मजबूती दिखी तो कुछ में कमजोरी दर्ज की गई. RBI के ताजा डेटा ने बाजार और निवेशकों का ध्यान एक बार फिर ग्लोबल संकेतों और मुद्रा संतुलन पर खींच लिया है.
Forex Reserve 6 Feb: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 6 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में देश का फॉरेक्स रिजर्व 6.71 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले वाले हफ्ते में भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, लेकिन इस बार सोने के भंडार में आई बड़ी गिरावट ने कुल आंकड़े को नीचे खींच लिया.
कितना घटा विदेशी मुद्रा भंडार
RBI के अनुसार, पिछले हफ्ते भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर था. लेकिन 6 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह में इसमें 6.711 अरब डॉलर की गिरावट आई. इस तरह कुल फॉरेक्स रिजर्व घटकर 717.064 अरब डॉलर रह गया.
फॉरेन करेंसी एसेट्स में बढ़ोतरी
हालांकि, विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े हिस्से यानी फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह 7.661 अरब डॉलर बढ़कर 570.053 अरब डॉलर हो गया. RBI ने साफ किया है कि इसमें यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल होता है.
इस हफ्ते सबसे ज्यादा असर गोल्ड रिजर्व में दिखा. सोने का भंडार 14.208 अरब डॉलर घटकर 123.476 अरब डॉलर रह गया. इसी वजह से कुल विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली.
यह भी पढ़ें: Infosys, TCS, Wipro, HCL में 1300000 कर्मचारी, व्हाइट कॉलर पर खतरा, दुनिया में छाया Mega Layoff का डर
SDR और IMF पोजिशन का हाल
RBI के आंकड़ों के मुताबिक, स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) 132 मिलियन डॉलर घटकर 18.821 अरब डॉलर रह गया. वहीं IMF के साथ भारत की रिजर्व पोजिशन भी 32 मिलियन डॉलर घटकर 4.715 अरब डॉलर पर आ गई.
Latest Stories
अगर 100 डॉलर के ऊपर बनी रही कच्चे तेल की कीमत, तो 6% से आगे निकल जाएगी महंगाई; फिर RBI बढ़ा सकता है ब्याज दर
क्या ‘सोने की खान’ साबित होगा होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप बोले- हम इसे आसानी से खोलकर हासिल कर सकते हैं तेल
PNB में 1100 से ज्यादा अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, यूनियन ने उठाए सवाल, कहा- बैंक को होगा भारी नुकसान
