मई में औद्योगिक उत्पादन 9 महीने के निचले स्तर 1.2% पर पहुंचा, मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग सेक्टर में बड़ी गिरावट

India Industrial Production Growth: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने भी अप्रैल के लिए औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ में बदलाव कर 2.6 फीसदी कर दिया. एनएसओ के आंकड़ों से पता चलता है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की उत्पादन ग्रोथ मई में घट गई है.

औद्योगिक उत्पादन Image Credit: Tv9

India Industrial Production Growth: भारत के इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन इंडेक्स (IIP) में गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और पावर सेक्टर के खराब प्रदर्शन के कारण मई 2025 में भारत का औद्योगिक उत्पादन विकास दर 9 महीने के निचले स्तर 1.12 फीसदी पर आ गया. इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन इंडेक्स(IIP) के संदर्भ में मापा जाने वाला कारखाना उत्पादन मई 2024 में 6.3 फीसदी बढ़ा था.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर प्रोडक्शन

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने भी अप्रैल के लिए औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ में बदलाव कर 2.6 फीसदी कर दिया, जबकि पिछले महीने 2.7 फीसदी का अनुमान लगाया गया था. एनएसओ के आंकड़ों से पता चलता है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की उत्पादन ग्रोथ मई 2025 में घटकर 2.6 फीसदी रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 5.1 फीसदी थी.

माइनिंग प्रोडक्शन में गिरावट

माइनिंग प्रोडक्शन में 0.1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले इसमें 6.6 फीसदी की वृद्धि हुई थी. मई 2025 में बिजली उत्पादन में 5.8 फीसदी की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 13.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-मई अवधि के दौरान औद्योगिक उत्पादन में 1.8 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 5.7 फीसदी की ग्रोथ हुई थी.

GDP ग्रोथ का पूर्वानुमान

इस महीने की शुरुआत में RBI ने MPC की बैठक में विकास दर का पूर्वानुमान 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है. वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए GDP ग्रोथ का पूर्वानुमान 6.5% पर बरकरार रखा. RBI ने विकास को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों में कटौती कर इसे 5.50% कर दिया था. चौथी तिमाही में GDP में 7.4% की वृद्धि के बावजूद, वित्त वर्ष 2025 में COVID के बाद सबसे धीमी वृद्धि देखी गई.

यह भी पढ़ें: फिर रफ्तार के एक्सप्रेसवे पर लौटेगा टाटा मोटर्स का शेयर? ऐसे बैरियर ने यूटर्न को किया था मजबूर

Latest Stories

घरेलू और कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में 60 रुपये बढ़ी LPG की कीमत, जानें- अब कितने में मिलेगा

दुबई में बचा केवल 10 दिन का फ्रेश फूड स्टॉक, इस शख्स ने दी चेतावनी; क्या खाने-पीने के पड़ जाएंगे लाले!

$90 के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, $100 का खतरा कितना बड़ा? जानें भारत के लिए क्यों है ये बुरी खबर, कहां पड़ेगा ज्यादा असर

डिजिटल फ्रॉड के शिकार हुए तो मिलेगी ₹25000 तक की राहत, RBI ने तैयार किया मुआवजे का नया फॉर्मूला; जानें क्या है प्रक्रिया

Gold-Silver Price Today 06-03-2026: सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, ₹1100 तक टूटे भाव; क्या है वजह?

दुनिया के किस देश के पास है सबसे अधिक तेल के भंडार, टॉप 10 में कहां हैं अमेरिका, रूस और ईरान?