IPL पर 40% टैक्स क्यों? टीमों का बड़ा सवाल- इसे एंटरटेनमेंट नहीं, खेल मानो; GST घटाने की मांग तेज

IPL टीमों ने सरकार से एक बड़ी मांग की है. उनका कहना है कि IPL को मनोरंजन नहीं बल्कि खेल के तौर पर देखा जाए. अभी IPL मैच टिकट पर बहुत ज्यादा GST लगाया जाता है, जिससे टिकट महंगे हो जाते हैं. टीमों का मानना है कि इससे फैंस और पूरे स्पोर्ट्स सेक्टर पर असर पड़ता है.

GST on IPL Tickets Image Credit: Canva/ Money9

IPL Tax: भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक भावना है. हर साल स्टेडियम में हजारों फैंस मैच देखने पहुंचते हैं. लेकिन अब IPL टीमों ने सरकार से एक बड़ी मांग की है. उनका कहना है कि IPL को मनोरंजन नहीं बल्कि खेल के तौर पर देखा जाए. अभी IPL मैच टिकट पर बहुत ज्यादा GST लगाया जाता है, जिससे टिकट महंगे हो जाते हैं. टीमों का मानना है कि इससे फैंस और पूरे स्पोर्ट्स सेक्टर पर असर पड़ता है. अगर टैक्स कम किया जाता है तो इससे क्रिकेट और उससे जुड़े कारोबार को फायदा मिल सकता है. अब इस मामले पर सरकार और GST काउंसिल फैसला ले सकती है.

क्या है पूरा मामला

ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक IPL टीमों ने वित्त मंत्रालय से मांग की है कि मैच टिकट पर GST को 40% से घटाकर 18% किया जाए. अभी IPL टिकट को एंटरटेनमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जिस पर ज्यादा टैक्स लगता है. अगर इसे स्पोर्ट्स इवेंट माना जाता है, तो टैक्स कम होकर 18% हो जाएगा. यही दर अंतरराष्ट्रीय मैचों पर लागू होती है, जिन्हें Board of Control for Cricket in India आयोजित करता है.

क्यों उठा यह मुद्दा

40% GST आमतौर पर उन चीजों पर लगाया जाता है जिन्हें नुकसानदायक माना जाता है, जैसे तंबाकू, जुआ, सट्टा या लग्जरी चीजें. IPL टीमों का कहना है कि क्रिकेट एक स्वस्थ खेल है और इसे ऐसे कैटेगरी में रखना सही नहीं है. उनका मानना है कि IPL परिवार के साथ देखने वाला एक अच्छा मनोरंजन है, न कि कोई गलत गतिविधि.

अन्य सर्विस पर कितना टैक्स

टीमों ने यह भी कहा कि कई महंगी सेवाओं पर भी सिर्फ 18% GST लगता है. जैसे महंगे होटल, बिजनेस क्लास फ्लाइट और अन्य मनोरंजन कार्यक्रम. साथ ही थिएटर, डांस, म्यूजियम, थीम पार्क और अन्य इवेंट्स पर भी 18% टैक्स ही लिया जाता है. IPL पर ज्यादा टैक्स लगाने से स्पोर्ट्स सेक्टर को नुकसान हो सकता है. उनका कहना है कि IPL सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि टूरिज्म, होटल, ट्रैवल और फूड इंडस्ट्री को भी बढ़ावा देता है.

क्या हो सकता है असर

अगर GST कम होता है, तो टिकट सस्ते हो सकते हैं और ज्यादा लोग स्टेडियम में मैच देखने आ सकते हैं. इससे खिलाड़ियों को भी फायदा होगा और नए टैलेंट को मौका मिलेगा. IPL टीमों की मांग है कि इस लीग को खेल के रूप में देखा जाए, न कि सिर्फ मनोरंजन के तौर पर. अब सभी की नजर GST काउंसिल के फैसले पर है, जो इस पूरे मामले में अंतिम निर्णय लेगी.

यह भी पढ़ें: ₹20 से भी सस्ते शेयरों में LIC की एंट्री, इन 5 पेनी स्टॉक्स में खरीदी हिस्सेदारी, क्या है बड़ा मौका?

Latest Stories

RBI सर्वे: नौकरियों और खर्च को लेकर लोगों में अधिक निराशा, लगातार गिर रहा ग्राहकों का भरोसा

फिर फिसला सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट! गोल्ड ₹1214 और सिल्वर ₹4463 टूटा, जानें आपके शहर का रेट

Rajesh Exports को लग सकता है एक और बड़ा झटका! SEBI की कार्रवाई के बाद अब PLI स्कीम से बाहर होने का मंडराया खतरा

FIFA World Cup 2026 में होगी डॉलर की बारिश, विजेता के लिए खजाना, ग्रुप स्टेज में भी करोड़ों में पैसा; जानें इस बार कितना है ईनाम

Ronaldo, Messi या Neymar? ये हैं फुटबॉल के सबसे अमीर खिलाड़ी; वर्ल्ड कप 2026 से पहले जानें किसके पास है ज्यादा दौलत

जब विदेशी कंपनी ने उड़ाया मजाक, तब Xerxes Desai ने ठान ली जिद; जन्म हुआ Titan और बदल गई भारतीय घड़ी इंडस्ट्री