ईरान में हालात सामान्य नहीं, धीरे-धीरे खुल रहा एयरस्पेस; यात्रियों के लिए चेतावनी- अभी भी बंद पड़े कई एयरपोर्ट

Iran और Israel के बीच हाल ही में चली लड़ाई डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर की घोषणा के बाद थम गई है, जिसके बाद ईरान धीरे-धीरे अपने एयरस्पेस को दोबारा खोलने की ओर बढ़ रहा है. लेकिन हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं, मौजूदा स्थिति के हिसाब से यही लग रहा है.

ईरान एयरस्पेस Image Credit: Money9live/Canva

Iran Air Space: हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच जो बड़ी लड़ाई चली वह 12 दिनों के बाद ही थमी, डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर की घोषणा के बाद दोनों देशों ने जंग को विराम दिया. इसके बाद अब ईरान धीरे-धीरे अपने एयरस्पेस को दोबारा खोलने की ओर बढ़ रहा है. ईरान के एक सरकारी अधिकारी माजिद अखवन ने कहा कि देश के पूर्वी हिस्से का हवाई क्षेत्र तो पहले ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खुल गया था. अब इसमें एक और बड़ा बदलाव आया है कि अब देश के मध्य और पश्चिमी हिस्से का हवाई क्षेत्र भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खोल दिया गया है. हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि सभी उड़ानें शुरू हो गई हैं.

अभी भी कई हिस्सों में रोक बरकरार

ईरान के उत्तर, दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में तेहरान का मेहराबाद और इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत बाकी एयरपोर्ट अभी भी बंद ही हैं. माजिद अखवन ने लोगों से अपील की है कि वो इन इलाकों के एयरपोर्ट्स की ओर ना जाएं और सिर्फ सरकारी सोर्स से ही अपडेट लें.

ईरान ने 13 जून को जब इजरायल ने बड़े स्तर पर हवाई हमले किए थे, तब पूरे देश का एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया था. इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल हमले किए थे. अब सीजफायर के बाद 26 जून को पहले पूर्वी एयरस्पेस खोला गया और अब और हिस्सों को भी सीमित रूप से खोला जा रहा है.

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से भव्य दिखता है भारत’, शुभांशु शुक्ला ने PM मोदी के साथ साझा किया अपना अनुभव

कौन से एयरपोर्ट चालू हैं?

ईरान के पूर्व में स्थित मशहद एयरपोर्ट को चालू कर दिया गया है जिसे युद्ध के दौरान इजरायल ने निशाना बनाया था. इसके अलावा दक्षिण-पूर्व में चाबहार एयरपोर्ट भी अब ऑपरेशन में है. बाकी हिस्सों की उड़ानें अगली सूचना तक बंद रहेंगी.

इसका मतलब साफ है हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं, लेकिन उम्मीद यही है कि स्थिति धीरे-धीरे सुधर जाएगी. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बहाली एक पॉजिटिव कदम है, पर सतर्कता अभी भी जरूरी है.

Latest Stories

TCS Q1 Results 2026: नेट प्रॉफिट में 5% और रेवेन्यू में 14% की बढ़ोतरी; कंपनी ने किया ₹12 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

भारत-न्यूजीलैंड FTA से कीवी देश के 57% एक्सपोर्ट पहले दिन से ही हो जाएंगे टैरिफ-फ्री, दोनों देशों के लिए खुलेंगे नए अवसर

SBI का 15 पैसे का दांव कराएगा 7366.39 करोड़ रुपये की कमाई, जानें- कैसे एक छोटा निवेश बंपर मुनाफे में बदलेगा

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को खरीदने के करीब अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, डिफेंस सेक्टर में बड़ी डील की तैयारी

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम ट्रेड अनलॉक, आर्थिक साझेदारी और सप्लाई चेन मजबूत करने पर बनी सहमति

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह पर भारत, सरकार ने कई पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी हटाई; 2029 तक मिलेगा लाभ