T20 WC 2026: भारत-पाक के एक मैच से ICC को कितनी होगी कमाई? जानें क्यों इस मुकाबले के बिना अधूरा है यह टूर्नामेंट

T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर काफी ड्रामा देखने को मिला. पहले पाकिस्तान ने खेलने से मना किया, फिर बांग्लादेश और श्रीलंका बोर्ड के बीच बातचीत हुई और आखिरकार मैच तय हुआ. जैसे ही मैच की पुष्टि हुई, पूरे क्रिकेट जगत ने राहत की सांस ली.

भारत पाकिस्तान मैच Image Credit: Money9live

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच सिर्फ एक खेल नहीं होता, बल्कि यह भावनाओं, इतिहास और रोमांच से भरी कहानी होता है. जब भी ये दोनों टीमें मैदान में उतरती हैं, तो माहौल किसी बड़ी फिल्म जैसा हो जाता है. करोड़ों फैंस टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपक जाते हैं और पूरा माहौल हाई वोल्टेज हो जाता है.लेकिन इस मुकाबले की अहमियत सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है.

इसके पीछे बहुत पैसा, बिजनेस और पूरी क्रिकेट इंडस्ट्री जुड़ी होती है. हाल ही में जब पाकिस्तान ने पहले भारत से खेलने से मना किया और फिर मान गया, तो यह साफ हो गया कि यह मुकाबला कितना जरूरी है. इस एक मैच पर पूरे टूर्नामेंट की कमाई और सफलता टिकी होती है.

भारत-पाक मैच से चलता है क्रिकेट का बड़ा कारोबार

T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर काफी ड्रामा देखने को मिला. पहले पाकिस्तान ने खेलने से मना किया, फिर बांग्लादेश और श्रीलंका बोर्ड के बीच बातचीत हुई और आखिरकार मैच तय हुआ. जैसे ही मैच की पुष्टि हुई, पूरे क्रिकेट जगत ने राहत की सांस ली. ब्रॉडकास्टर्स, स्पॉन्सर्स, होटल इंडस्ट्री और फैंस सभी के लिए यह मैच बेहद अहम है. कई लोग इसे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला मानते हैं.

इस मैच की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकट मिलते ही मिनटों में बुकिंग वेबसाइट क्रैश हो गई. 2023 World Cup में भी ऐसा ही हुआ था, जब अहमदाबाद में मैच के दौरान होटल और फ्लाइट के दाम कई गुना बढ़ गए थे. यह मैच सिर्फ स्टेडियम नहीं भरता, बल्कि शहर की पूरी इकोनॉमी को बढ़ा देता है.

एक मैच से हजारों करोड़ की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर यह मैच नहीं होता तो ICC को करीब 174 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1560 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता था. वहीं सिर्फ इस एक मैच से करीब 180 मिलियन डॉलर यानी 1600 करोड़ रुपये तक की कमाई होती है. यह टूर्नामेंट की कुल कमाई का बड़ा हिस्सा होता है. मैच की घोषणा के बाद मुंबई से कोलंबो की फ्लाइट के दाम 10 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये तक पहुंच गए. होटल के रूम भी 1 लाख रुपये से ज्यादा में बिकने लगे. इससे साफ है कि यह मुकाबला कितना बड़ा आर्थिक असर डालता है.

भारत क्रिकेट की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स है. कहा जाता है कि दुनिया की क्रिकेट कमाई का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा भारत से आता है. ब्रॉडकास्टर्स ने ICC के राइट्स के लिए अरबों डॉलर खर्च किए हैं और उन्हें अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा भारत-पाक मैच से ही मिलता है.

पाकिस्तान के पास नहीं था ज्यादा ऑप्शन

पाकिस्तान के लिए यह मैच खेलना जरूरी था, क्योंकि इससे उसकी कमाई भी जुड़ी है. ICC से पाकिस्तान को हर साल करोड़ों डॉलर मिलते हैं. अगर वह यह मैच नहीं खेलता, तो उसे भारी जुर्माना देना पड़ सकता था और बड़ा आर्थिक नुकसान होता. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले ही स्टेडियम सुधार और आयोजन पर भारी खर्च कर चुका है. ऐसे में यह मैच छोड़ना उसके लिए आसान फैसला नहीं था. ब्रॉडकास्टर्स और ICC के साथ हुए समझौते भी इस मैच को खेलना जरूरी बनाते हैं.

यह भी पढ़ेंमेरठ में बनेगा देश का पहला ड्रोन रनवे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद तैयारी तेज; 900 एकड़ में ₹406 करोड़ का स्पेशल एयरबेस