RIL से HDFC और ICICI बैंक तक, BlackRock India फंड का इन कंपनियों में होल्डिंग, जानें कहां सबसे ज्यादा निवेश
BlackRock India Fund ने जनवरी 2026 तक बैंकिंग, इंफ्रा, ऑटो, आईटी, टेलीकॉम और FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनियों में भारी निवेश किया है. HDFC Bank और ICICI Bank इसके पोर्टफोलियो में सबसे बड़ी होल्डिंग के रूप में उभरे हैं, जो फंड की मजबूत लार्ज-कैप रणनीति को दर्शाता है. जानें किस स्टॉक्स ने फंड में कितनी हिस्सेदारी खरीदी है.
BlackRock India Fund Holding Portfolio: बड़े ग्लोबल फंड्स किन कंपनियों में निवेश कर रहे हैं, यह जानकारी निवेशकों के लिए काफी अहम मानी जाती है, क्योंकि इससे बाजार के ट्रेंड और संस्थागत भरोसे का अंदाजा मिलता है. निवेशक कई बार इसी आधार पर अपने पोर्टफोलियो में स्टॉक्स को जोड़ते-घटाते हैं. BlackRock India Fund भी ऐसा ही एक विदेशी निवेशक है, जिसकी पोर्टफोलियो होल्डिंग्स पर बाजार की नजर रहती है. जनवरी 2026 तक इस फंड का कुल नेट एसेट वैल्यू (NAV) लगभग 3,633.54 करोड़ रुपये है. फंड ने बैंकिंग, फाइनेंस, टेलीकॉम, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंज्यूमर सेक्टर की बड़ी कंपनियों में निवेश किया हुआ है, जिससे इसकी रणनीति बड़े और मजबूत शेयरों पर फोकस वाली दिखाई देती है.
कहां से सबसे ज्यादा होल्डिंग?
फंड की सबसे बड़ी होल्डिंग HDFC Bank है, जिसमें लगभग 8.71 फीसदी हिस्सेदारी है और निवेश करीब 316 करोड़ रुपये के आसपास है. यह देश का सबसे बड़ा निजी बैंक है, जो रिटेल और कॉर्पोरेट दोनों ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं देता है. इसी तरह ICICI Bank भी फंड के प्रमुख निवेशों में शामिल है, जिसमें लगभग 8.28 फीसदी हिस्सा है. करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश इस बैंक में किया गया है, जो भारत के सबसे बड़े निजी बैंकों में गिना जाता है.
ऑटो और इंफ्रा सेक्टर का भी हिस्सा
ऑटो और कृषि उपकरण क्षेत्र से Mahindra & Mahindra भी फंड की टॉप होल्डिंग्स में है. इसमें लगभग 5.35 फीसदी हिस्सेदारी है, जो करीब 194 करोड़ रुपये के निवेश के बराबर है. कंपनी SUVs, ट्रैक्टर और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे कई सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी रखती है. इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में Larsen & Toubro (L&T) में भी फंड ने भरोसा दिखाया है. इसमें करीब 5.14 फीसदी निवेश है, जो लगभग 186 करोड़ रुपये के बराबर है. L&T देश और विदेश में बड़े निर्माण और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा ने किया निवेश
Reliance Industries भी इस पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा है, जिसमें करीब 4.83 फीसदी निवेश यानी लगभग 175 करोड़ रुपये लगे हैं. यह कंपनी तेल, पेट्रोकेमिकल, रिटेल और टेलीकॉम जैसे कई कारोबारों में सक्रिय है. बैंकिंग सेक्टर में ही Kotak Mahindra Bank में भी फंड ने करीब 4.73 फीसदी हिस्सेदारी रखी है, जिसका निवेश लगभग 172 करोड़ रुपये है.
टेलीकॉम और आईटी सेक्टर ने भी दिखाई दिलचस्पी
टेलीकॉम सेक्टर से Bharti Airtel में करीब 4.71 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू लगभग 171 करोड़ रुपये है. यह कंपनी भारत के डिजिटल और डेटा उपभोग बढ़ने की कहानी से जुड़ी मानी जाती है. आईटी सेक्टर में Infosys भी फंड की प्रमुख पसंद है, जिसमें लगभग 4.25 फीसदी निवेश (करीब 154 करोड़ रुपये) किया गया है. कंपनी दुनिया भर में आईटी सेवाएं और डिजिटल समाधान प्रदान करती है.
सीमेंट और FMCG की कितनी हिस्सेदारी?
सीमेंट सेक्टर में UltraTech Cement में करीब 4.09 फीसदी हिस्सेदारी है, जो लगभग 149 करोड़ रुपये के बराबर है. यह निवेश देश में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग डिमांड पर भरोसा दिखाता है. वहीं, FMCG सेक्टर से Britannia Industries में लगभग 3.38 फीसदी निवेश यानी करीब 123 करोड़ रुपये लगाया गया है. यह कंपनी बिस्किट, केक और डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है और भारत के प्रमुख फूड ब्रांड्स में शामिल है.
ये भी पढ़ें- रूस के यू-टर्न से बढ़ेगी डॉलर की वैल्यू? इस फैसले से ढह सकता है सोने का भाव, जानें क्यों सहमे निवेशक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
दिसंबर तिमाही में इन 5 शेयरों में FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, मुकुल अग्रवाल ने भी लगा रखा है दांव; देखें स्टॉक की लिस्ट
945% रिटर्न देने वाले इस शेयर पर रहेगी नजर, कमजोर Q3 से दबाव में रह सकता है स्टॉक; रखें रडार पर
Lodha Devlopers ने पुणे की कंपनी में खरीद ली 80% हिस्सेदारी, Q3FY26 रिजल्ट भी है मजबूत, सोमवार को फोकस में शेयर
फरवरी महीने में FPI की दमदार वापसी, 15 दिन में ₹19,675 करोड़ रुपये की खरीदारी, क्या बाजार में लौटेगी रौनक
