India vs Pakistan T20 World Cup: भारत के सामने पाकिस्तान का सरेंडर, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय रथ जारी

India vs Pakistan T20 World Cup का महामुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा. ग्रुप A में टॉप पर पहुंचने की जंग में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने अपने सभी मैच जीते थे.

इंडिया vs पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप Image Credit: tv9 bharatvarsh

India vs Pakistan T20 World Cup: T20 World Cup के महामुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. भारत के बल्लेबाजों ने 176 रन का टारगेट दिया. इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार खेल प्रेमी काफी लंबे समय से कर रहे थे. आज दोनों टीमों के बीच इस World Cup की 27वीं भिडंत कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुई. इस World Cup में भारत और पाकिस्तान ने दो-दो मैच खेले थे और दोनों टीमों को दोनों मुकाबलों में जीत मिली थी. आज भारत पाकिस्तान को हराकर अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है.

स्कोर अपडेट्स

भारत – 175/4
पाकिस्तान- 114/10

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

भारत ने चिरपरिचित अंदाज में एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए. वहीं गेंदबाजों में बुमराह, हार्दिक, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले. इसके अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली.

पावरप्ले रहा भारत के नाम

पाकिस्तान शुरुआत के 6 ओवर में पूरी तरह दबाव में नजर आया है. पाकिस्तान के 6 ओवर में 38 रन पर 4 विकेट गिर चुके हैं. भारत ने पहले ओवर से ही दबाव बनाकर रखा है. 4 विकेट में से 2 विकेट बुमराह को मिले हैं, वहीं हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली है.

पाकिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका 0 रन पर लग गया है. हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को शून्य पर आउट किया. पांड्या की गेंद पर रिंकू सिंह ने शानदार कैच लपककर भारत को पहली सफलता दिलाई है.

भारत ने दिया 176 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं. पाकिस्तान को जीतने के लिए 176 रनों की जरूरत होगी. भारत को शुरुआती झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, लेकिन ईशान किशन ने तेजी से रन बनाते हुए भारत पर दबाव नहीं आने दिया. किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 32 रन बनाए. इनके अलावा तिलक वर्मा ने 25 रन और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए. रिंकू सिंह ने भी 11 रनों की अहम पारी खेली.

भारत को लगा 5वां झटका

भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.

भारत को लगा चौथा झटका

भारत को लगातार दो झटके एक ही ओवर में लगे हैं। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं, वहीं हार्दिक पांड्या 0 के स्कोर पर आउट हो गए. दोनों ही बल्लेबाजों को सईम अयूब ने आउट किया है.

मैच में भारत मजबूत

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. 14 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं. कप्तान सूर्य कुमार यादव 21 रन पर और तिलक वर्मा 25 रन पर बैटिंग कर रहे हैं.

ईशान किशन ने कर दिया अपना काम

ईशान किशन ने भारत के लिए अपना काम कर दिया है. किशन ने 192 के स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों में 77 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 10 चौके लगाए। ईशान किशन के आउट होने के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरे हैं.

ईशान किशन ने बनाया अर्धशतक

ईशान किशन ने दमदार शुरुआत करते हुए 50 रन बना लिए हैं. उन्होंने पारी के दौरान 2 छक्के और 7 चौके लगाए हैं. ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बनाकर रखा है.

अभिषेक शर्मा 0 पर आउट

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ पहला झटका लग गया है. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले 0 पर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले ही ओवर में उन्हें आउट किया है.

प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

आज जो जीतेगा, ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगा

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें ग्रुप A में हैं. भारत ने अब तक खेले गए दो मैचों में दोनों मुकाबले जीते हैं. भारत ने जहां अमेरिका को 29 रनों से, वहीं नामिबिया को 93 रनों से हराया है. पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, जबकि नेपाल को 3 विकेट से पराजित किया है. आज के मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वह ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी.

भारत का भारी है पलड़ा

T20 World Cup में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 7-1 से जीत-हार का है. हालांकि पाकिस्तान की हालिया फॉर्म और दोनों टीमों के बीच हुए पिछले तीन T20 World Cup मुकाबलों को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: इतिहास, तनाव, चमक और दिल टूटने जैसी कई परतों पर टिका भारत-पाक का महा-मुकाबला, क्यों दो पॉइंट्स से कहीं ज्यादा का है मामला?