क्या US-इंडिया डील पर आने वाली है बड़ी खबर, अमेरिकी राजदूत ने मोदी-ट्रंप की तस्वीर शेयर कर X पर लिखा- STAY TUNED…
ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने X पर इसकी जानकारी देते हुए ‘स्टे ट्यून्ड’ लिखा है. इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इंडिया गेट की तस्वीर साझा कर उसे खूबसूरत स्मारक बताया था.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. अब सवाल यह है कि क्या भारत-अमेरिका डील पर कोई बड़ी खबर आने वाली है.
राजदूत ने क्या जानकारी दी
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने 2 फरवरी को रात 9:16 बजे X पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जो फरवरी 2020 में ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है. “STAY TUNED…”. इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़ा कोई बड़ा घटनाक्रम सामने आ सकता है.
ट्रंप ने की थी इंडिया गेट की तारीफ
इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर इंडिया गेट की एक तस्वीर साझा की थी. पोस्ट में उन्होंने इंडिया गेट को “beautiful triumphal arch” बताया था. ट्रंप की इस पोस्ट को भारत के प्रति उनके सकारात्मक रुख के तौर पर देखा जा रहा है.
बातचीत की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई
हालांकि, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत के विषयों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसे समय में यह बातचीत अहम मानी जा रही है. जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, टैरिफ और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा चल रही है.
क्या है BTA डील
इससे पहले 21 जनवरी को दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम समिट के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भरोसा जताया था. उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच “एक अच्छी डील” होने जा रही है.
भारत–अमेरिका BTA का उद्देश्य 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को मौजूदा 191 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 500 बिलियन डॉलर तक ले जाना है. इस समझौते को फरवरी 2025 में पीएम मोदी की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया था.
Latest Stories
पेट्रोल-डीजल पर लागू हो जाए GST तो कितनी सस्ती हो जाएगी कीमत? आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत
ऑयल इंडिया ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजस्थान के थार में बढ़ाया 70% अधिक तेल प्रोडक्शन; एनर्जी सिक्योरिटी को मिलेगा बूस्ट
Bank Holiday Alert: 6 से 12 अप्रैल के बीच कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए हॉलिडे का पूरा शेड्यूल
