भारत किन देशों से मंगाता है कच्चा तेल, होर्मुज बंद तो क्या खाली हो जाएंगे पेट्रोल पंप!
Crude Oil Import: भारत मुख्य रूप से किन देशों से कच्चा तेल मंगाता है, ये जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि अमेरिका ने ईरान पर हमला करके मिडिल ईस्ट में तनाव खड़ा कर दिया है और अब ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की तैयारी में है.

India Imports Crude Oil from which Countries: अमेरिका ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की है जिसके बाद ईरान भी जवाबी हमला कर सकता है. इस वजह से ग्लोबल ट्रेड का खतरा बढ़ गया है. ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की तैयारी में जिस रास्ते से तेल एक्सपोर्ट होता है. भारत का ज्यादातर कच्चा तेल यहीं से आता है. मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल का भाव बढ़ गया है. वहीं पेट्रोलियम मंत्री का कहना है कि चिंता की बात नहीं है भारत मिडिल ईस्ट के अलावा दूसरी जगहों से भी तेल मंगाता है. चलिए जानते हैं भारत किन देशों से कच्चा तेल मंगाता है और क्या है भारत के तेल का खेल.
इन देशों से इंपोर्ट होता है कच्चा तेल
भारत में मुख्य रूप से इन देशों से तेल इंपोर्ट होता है-
- रूस (इस साल जून में सबसे ज्यादा यहां से तेल आया)
- इराक
- सऊदी अरब
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – ये OPEC देशों का हिस्सा है जहां से बड़ी मात्रा में तेल आयात होता है
- कुवैत
- अमेरिका (यहां से इंपोर्ट लगातार बढ़ रहा है)
- ईरान (प्रतिबंधों के कारण यहां से इंपोर्ट प्रभावित है)
वहीं भारत पश्चिम अफ्रीका (नाइजीरिया, अंगोला) और लैटिन अमेरिका (ब्राजील) जैसे क्षेत्रों को बैकअप ऑप्शन मानता है. वहीं कतर से भारत गैस इंपोर्ट करता है.
इराक-UAE पर बढ़ी निर्भरता
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2024 में भारत के कच्चे तेल आयात के ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला. भारत ने पश्चिम एशियाई देशों जैसे इराक और यूएई पर अधिक भरोसा दिखाया है.
वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले-
भारत इराक और सऊदी अरब से काफी कच्चा तेल इंपोर्ट करता था. लेकिन जब फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया और पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने शुरू किए तो रूस का कच्चा तेल डिस्काउंट पर मिलने लगा. भारत ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और रूस से सस्ता तेल मंगवाया.
यह भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिकी हमले से दांव पर लग गए भारत के 3.4 लाख करोड़, तेल छोड़िए इन देशों से ठप हो जाएगा
भारत कितना कच्चा तेल आयात करता है?
वित्त वर्ष 2023–2024 में भारत ने 232.5 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कच्चा तेल आयात किया था जो पिछले साल के 232.7 MMT के बराबर है.
तेल मंत्रालय की पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल से फरवरी (2024-25) तक भारत की तेल पर निर्भरता 88.2 फीसदी रही, जो FY24 की इसी अवधि में 87.7 फीसदी थी. पूरे FY24 के लिए आयात पर निर्भरता 87.8 फीसदी रही.
दुनिया में चीन सबसे ज्यादा कच्चा तेल इंपोर्ट करता है जिसने 2023-24 में 11,325 (100 बैरल प्रतिदिन में) आयात किया. वहीं भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का ग्राहक है और इसकी 85 फीसदी से ज्यादा की जरूरतें इंपोर्ट से पूरी होती हैं.
तो क्या सच में खाली हो जाएंगे पेट्रोल पंप
नहीं. इसकी संभावना बिलकुल नहीं है. भारत केवल होर्मुज स्ट्रेट या मिडिल ईस्ट के देशों से ही कच्चा तेल आयात नहीं करता. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी बता चुके हैं कि भारत दूसरी जगहों से भी तेल इंपोर्ट करता है. इसके अलावा भारत के पास ऑयल का रिजर्व भी है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के पास अगले 75 दिनों के लिए तेल भंडार है.
Latest Stories

भारत के पास केवल 15-16 दिन की LPG स्टोरेज क्षमता, हर 3 में से 2 सिलेंडर अरब देशों के भरोसे, युद्ध बढ़ाएगा संकट !

शराब में इंपोर्टेंड VS मेड इन इंडिया की जंग! कमाई की होड़ में कस्टमर को फायदा या नुकसान, एक्सपर्ट ने बता दिया पूरा हिसाब

इन 12 भारतीय कंपनियों का इजरायल में है अरबों का बिजनेस, युद्ध से बढ़ा रिस्क, लिस्ट में ये बड़े दिग्गज शामिल
