ईरान युद्ध का आम आदमी पर पहला नेगेटिव असर, भारत में घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा, हर शहर में बढ़े दाम, देखें पूरी लिस्ट

तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है. नई कीमत 7 मार्च 2026 से लागू हो गई है. अब दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये का हो गया है. दिल्ली के अलावा अन्य बड़े शहरों में भी सिलेंडर महंगा हो गया है.

LPG cylinder price hike Image Credit: money9 live AI image

LPG Price Hike: ईरान युद्ध का पहला आम आदमी पर नेगेटिव असर दिखने लगा है. ईरान युद्ध की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती कीमतों का असर भारत में घरेलू गैस सिलेंडर पर दिखा है. तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है. शनिवार 7 मार्च 2026 से घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पहले से ही महंगाई को लेकर लोग परेशान हैं.

खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी उन उपभोक्ताओं के लिए है जो बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं. हालांकि सरकार की उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए फिलहाल कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अलग-अलग शहरों में सिलेंडर के दाम भी अलग हैं. आइए जानते हैं अब देश के बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर कितने रुपये में मिलेगा.

घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा

तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है. नई कीमत 7 मार्च 2026 से लागू हो गई है. अब दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये का हो गया है. दिल्ली के अलावा अन्य बड़े शहरों में भी सिलेंडर महंगा हो गया है. मुंबई में अब घरेलू गैस सिलेंडर 912.50 रुपये का मिलेगा. कोलकाता में इसकी कीमत 939 रुपये हो गई है. वहीं चेन्नई में गैस सिलेंडर 928.50 रुपये का हो गया है.

7 मार्च 2026 से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (14.2 किलो)

शहरनया दाम (रुपये में)
दिल्ली913.00
कोलकाता939.00
मुंबई912.50
चेन्नई928.50
पटना1002.5
लखनऊ950
चंडीगढ़922.5
जयपुर916
भोपाल918.5
शमिला958.50

अपने शहर का नया रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

उज्ज्वला योजना वालों को राहत

सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस कनेक्शन के उपभोक्ताओं के लिए कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी गरीब परिवारों को फिलहाल इस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा. देश में 10 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला कनेक्शन दिए जा चुके हैं.

11 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पिछले 11 महीनों में दूसरी बार बढ़े हैं. इससे पहले अप्रैल 2025 में सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे. घरेलू सिलेंडर के अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर भी हाल ही में महंगा हुआ है. होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा हो गया है. अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये हो गई है.

7 मार्च 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (19 किलो)

शहरनया दाम (रुपये में)
दिल्ली1883.00
कोलकाता1990.00
मुंबई1835.00
चेन्नई2043.50
पटना2104

भारत की LPG निर्भरता

भारत में LPG यानी रसोई गैस की खपत काफी ज्यादा है और देश इसकी बड़ी मात्रा के लिए आयात पर निर्भर है. भारत में कुल LPG खपत करीब 33.15 मिलियन मीट्रिक टन है. इसमें से लगभग 67 प्रतिशत गैस आयात के जरिए आती है, यानी देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है. इस आयात में मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा योगदान है.

भारत जो LPG आयात करता है, उसका करीब 85 से 90 प्रतिशत हिस्सा मिडिल ईस्ट के देशों से आता है. वहीं भारत में LPG के कुल उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 33.2 करोड़ है, जो इस ईंधन पर बड़ी निर्भरता को दिखाती है. इसलिए वैश्विक बाजार या मिडिल ईस्ट में किसी भी तनाव का असर भारत में गैस की कीमतों और सप्लाई पर पड़ सकता है.

Latest Stories

दुबई में सस्‍ता हुआ सोना, 30 डॉलर प्रति औंस तक मिल रही छूट, जानें क्‍या भारत के लिए फायदेमंद या नुकसान

Gold-Silver Price Today 07-03-2026: मुनाफावसूली ने छीनी सोने की चमक, 5 दिनों में 2.69% लुढ़का, चांदी में भी आई ₹11000 से ज्‍यादा की गिरावट

AI स्टार्टअप्स की बढ़ती चमक के बीच एनर्जी सेक्टर की फंडिंग घट रही, क्या धीमा पड़ जाएगा क्लीन एनर्जी इनोवेशन?

घरेलू और कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में 60 रुपये बढ़ी LPG की कीमत, जानें- अब कितने में मिलेगा

दुबई में बचा केवल 10 दिन का फ्रेश फूड स्टॉक, इस शख्स ने दी चेतावनी; क्या खाने-पीने के पड़ जाएंगे लाले!

$90 के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, $100 का खतरा कितना बड़ा? जानें भारत के लिए क्यों है ये बुरी खबर, कहां पड़ेगा ज्यादा असर