चीन न जाकर भारत पहुंच रहे हैं रुसी तेल टैंकर, पुतिन को दिख रहा फायदे का सौदा, जानें क्यों बदल रहा है सप्लाई का रुख

रूस से चीन जा रहा तेल अब भारत की ओर मुड़ रहा है. Aqua Titan जैसे टैंकर ने बीच समुद्र से रास्ता बदलकर भारत का रुख किया. भारत ने हाल में रूसी तेल की खरीद तेजी से बढ़ाई है जिससे सप्लाई का रुख बदल गया है. कम से कम सात टैंकर चीन से भारत की ओर डायवर्ट हुए हैं.

रूस से चीन जा रहा तेल अब भारत की ओर मुड़ रहा है. Image Credit: money9live

India Oil Import: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते दुनिया भर में कच्चे तेल का संकट पैदा हो गया है. इस कमी से भारत भी जूझ रहा ह.। इससे निपटने के लिए भारत ने रूस से तेल खरीद में तेजी लाई है. इसका असर यह हो रहा है कि रूस से निकलने वाला तेल, जो पहले दूसरे देशों को जाता था, अब तेजी से भारत की ओर मुड़ रहा है.

कई जानकारों का मानना है कि अमेरिका द्वारा भारत को 30 दिन तक रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने का दावा भी इस तेजी का एक वजह है. जो टैंकर पहले चीन जा रहे थे, वे अब रास्ता बदलकर भारत पहुंच रहे हैं. हाल ही में एक बड़ा टैंकर बीच समुद्र से यू टर्न लेकर भारत की ओर आ गया.

चीन जा रहा टैंकर भारत पहुंच रहा

Aqua Titan नाम का टैंकर पहले चीन के रिजाओ पोर्ट के लिए जा रहा था. लेकिन साउथ चाइना सी में इसने अचानक अपना रास्ता बदल लिया. अब यह टैंकर भारत के न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है. इसमें रूस का यूराल्स क्रूड लोड है. यह बदलाव दिखाता है कि भारत अब रूस के तेल का बड़ा खरीदार बनता जा रहा है.

भारत ने बढ़ाई रूसी तेल की खरीद

भारत ने हाल ही में रूस से तेल खरीद को तेजी से बढ़ाया है. एक हफ्ते में ही करीब 30 मिलियन बैरल तेल खरीदा गया. यह कदम पश्चिम एशिया से सप्लाई कम होने के कारण उठाया गया. सरकार और रिफाइनरी कंपनियां अब रूस से सस्ता तेल खरीदकर अपनी जरूरत पूरी कर रही हैं. इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने की कोशिश हो रही है.

कई टैंकरों ने बदला रास्ता

इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम सात टैंकर ऐसे हैं जिन्होंने अपना डेस्टिनेशन बदल दिया है. ये सभी पहले चीन जा रहे थे लेकिन अब भारत की ओर आ रहे हैं. इससे साफ है कि बाजार में भारत की मांग बढ़ी है. भारत की सभी बड़ी रिफाइनरी अब रूसी तेल खरीदने में सक्रिय हो गई हैं. इससे सप्लाई का रुख बदल रहा है.

दूसरे देशों की वापसी से बढ़ सकता है दबाव

अब जापान और साउथ कोरिया जैसे देश भी रूस से तेल खरीद फिर शुरू कर सकते हैं. इससे बाजार में कंपटीशन बढ़ेगी और कीमतों पर असर पड़ सकता है. अगर ज्यादा खरीदार बाजार में आते हैं तो तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें- कच्चे तेल से बनती हैं पैरासिटामोल समेत ये दवाइयां, होर्मुज संकट से लो लेवल पर स्टॉक! इलाज पर मंडराएगा खतरा

अन्य टैंकर भी भारत की ओर

Zouzou N नाम का एक और टैंकर भी भारत की ओर बढ़ रहा है. यह कजाखस्तान का कच्चा तेल लेकर आ रहा है. पहले यह भी चीन के पास पहुंच गया था लेकिन बाद में रास्ता बदल लिया. यह टैंकर सिका पोर्ट पर पहुंच सकता है. इससे साफ है कि भारत की ओर तेल का फ्लो लगातार बढ़ रहा है.