क्रिप्टो मार्केट में हड़कंप, Bitcoin $60000 से नीचे, Ethereum 21 फीसदी टूटा; जानें वजह
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 60,000 डॉलर के नीचे पहुंच गई, जो अक्टूबर 2024 के बाद का सबसे निचला स्तर है. ETF से निवेश निकासी, वैश्विक अनिश्चितताओं और कॉरपोरेट मांग में कमजोरी के कारण पूरे क्रिप्टो बाजार में बिकवाली देखने को मिली. एथेरियम, XRP और सोलाना जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में भी भारी दबाव में रहीं.
Bitcoin Slipped Below $60000 : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत 60,000 डॉलर से नीचे पहुंच गई है, जो अक्टूबर 2024 के बाद का सबसे निचला स्तर है. हालांकि, बाद में कुछ रिकवरी दिखी और बिटकॉइन उछल कर 61,200 डॉलर के पार कारोबार कर रहा है. लगातार गिरावट के चलते निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ETF से पैसे निकलने, वैश्विक अनिश्चितताओं और कॉरपोरेट निवेशकों की कमजोर मांग ने बिटकॉइन पर दबाव बढ़ाया है.
ETF से निकासी और बाजार में बढ़ी अनिश्चितता
हाल के दिनों में बिटकॉइन आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) से लगातार पूंजी निकल रही है. इसके अलावा दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने भी निवेशकों को जोखिम वाले निवेश से दूर रहने के लिए मजबूर किया है. इसका सीधा असर क्रिप्टो बाजार पर देखने को मिला और बिटकॉइन की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई.
कॉरपोरेट मांग पर उठे सवाल
बिटकॉइन में निवेश करने वाली प्रमुख कंपनी Strategy Inc. ने हाल ही में अपने रिजर्व से 32 बिटकॉइन बेचे हैं. हालांकि यह मात्रा बहुत कम है, लेकिन बाजार ने इसे एक संकेत के रूप में लिया है. निवेशकों को चिंता है कि कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर बिटकॉइन खरीदने की रणनीति अब पहले जैसी मजबूत नहीं रही, जिससे बाजार का भरोसा कमजोर हुआ है.
बिटकॉइन के साथ अन्य क्रिप्टोकरेंसी भी लुढ़कीं
बिटकॉइन की गिरावट का असर पूरे क्रिप्टो बाजार पर पड़ा. Ethereum में बीते 7 दिन में 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि XRP, सोलाना और डॉजकॉइन में भी 5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखी गई.
| नाम | कीमत (USD) | 24 घंटे में बदलाव | 7 दिनों में बदलाव |
|---|---|---|---|
| कॉइनमार्केटकैप 20 इंडेक्स DTF | $123.14 | ▼ 4.58% | ▼ 16.75% |
| बिटकॉइन | $61,326.20 | ▼ 3.16% | ▼ 16.47% |
| एथेरियम | $1,594.69 | ▼ 9.20% | ▼ 20.77% |
| टेथर | $0.9996 | ▲ 0.07% | ▲ 0.09% |
| बीएनबी | $576.57 | ▼ 4.22% | ▼ 10.75% |
| यूएसडी कॉइन | $0.9997 | ▲ 0.01% | ▲ 0.02% |
| एक्सआरपी | $1.11 | ▼ 4.27% | ▼ 17.48% |
| सोलाना | $64.70 | ▼ 5.15% | ▼ 21.30% |
यह भी पढ़ें: राजेश Exports का गोल्ड साम्राज्य! गैराज से निकला सबसे बड़ा रिफाइनर, 35 साल की मेहनत पर एक चूक पड़ेगी भारी?
Latest Stories
BHEL और SAIL से छीन सकता है महारत्न का ताज, सरकार ने दिया 1 साल का अल्टीमेटम, कहां हो रही चूक?
HDFC MF के बाद ICICI प्रूडेंशियल एमसी ने भी सोने के बड़े निवेश पर लगाई रोक, गोल्ड मार्केट में ये क्या हो रहा?
RBI के फैसले के बाद रुपये में जोरदार मजबूती, डॉलर के मुकाबले 56 पैसे चढ़कर 95.18 पर हुआ बंद
