सुनील शेट्टी का निवेश मंत्र: यूनिकॉर्न नहीं ऐसे फाउंडर्स पर लगाता हूं दांव, ठोकरें खाकर सीखा बिजनेस
News9 Global Summit in Dubai: टीवी9 नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ बरुण दास के साथ बातचीत में सुनील शेट्टी ने फिल्मी दुनिया से लेकर बिजेनस वर्ल्ड तक के अहम पहलुओं पर चर्चा की. सुनील शेट्टी ने हेराफेरी-3 से लेकर हिंदी और साउथ के सिनेमा तक पर खुलकर बात की. साथ ही अपने बिजनेस के अनुभव भी बताएं.
News9 Global Summit in Dubai: दुबई में आयोजित टीवी9 नेटवर्क के न्यूज 9 ग्लोबल समिट में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने शिरकत की. टीवी9 नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ बरुण दास के साथ बातचीत में सुनील शेट्टी ने फिल्मी दुनिया से लेकर बिजेनस वर्ल्ड तक के अहम पहलुओं पर चर्चा की.
‘गलतियों से सीखा हूं’
सुनील शेट्टी से जब पूछा गया कि बिजनेस की दुनिया में वो किस तरह के स्टार्टअप पर भरोसा करते हैं और निवेश के लिए चुनने से पहले क्या देखते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि मैं यूनिकॉर्न नहीं देखता हूं बल्कि मैं ऐसे फाउंडर को देखता हूं, जो मुझे आगे लेकर जा सके और उनपर ही दांव लगाता हूं. उन्होंने कहा कि मैंने बिजनेस करना गलतियों से सीखा हूं. ठोकरें खाकर ही कारोबारी दुनिया की समझ हुई है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी उस युवा लड़के से दूर हुआ हूं, जो अपने पिता के रेस्टोरेंट में काम करता था और टेबल साफ करता था.
मुनाफा अहम, लेकिन सुकून…
सुनील शेट्टी ने स्वीकार किया कि प्रॉफिट महत्वपूर्ण है, लेकिन अगर आप रात को अच्छी तरह सो नहीं पाते हैं तो इसका क्या मतलब है? निवेशक और संरक्षक के रूप में अपने दूसरे काम में शेट्टी ने अपने अतीत से आगे निकलने की कोशिश नहीं की है.
बातचीत के दौरान एक ऐसा पल आया जब दास ने पूछा- क्या आप अब भी लड़ाई लड़ते हैं? इसपर शेट्टी ने एक पल के बाद कहा- हां, लेकिन अब वे खलनायक नहीं, बल्कि सेल्फ डाउट के साथ हैं.
‘हिंदी सिनेमा सभी दूसरे सिनेमा का बाप है’
द सिनेमैटिक इन्वेस्टर नाम के सेगमेंट में बरुण दास से बात करते हुए शेट्टी ने बॉलीवुड और साउथ की फिल्म इंडस्ट्री पर भी बात की. बॉलीवुड के डाउनफॉल और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के उभरते ग्राफ पर उन्होंने कहा कि अभी हम लोग शेक कर रहे हैं. इसलिए यह बताना मुश्किल है कि हम कहां हैं. किसी भी इंडस्ट्री की फिल्म अगर आज के समय में हिट हो जाती है, तो वो कहने लगते हैं कि हम बॉलीवुड से बड़े हो गए हैं.
हालांकि, अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे ऐसा लगता है कि हिंदी सिनेमा सभी दूसरे सिनेमा का बाप है. ये एक ऐसी भाषा है पूरे देश में बोली जाती है और देशभर में शानदार फिल्में बन रही हैं. उन्होंने कहा कि हमारी कहानियां यात्रा करती हैं और वे हमारे व्यक्तित्व के कुछ हिस्से लेकर चलती हैं. यह कोई हल्के में लेने वाली बात नहीं है.
हेराफेरी-3 होगी हिट
सुनील शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म हेराफेरी 3 के बारे में बात करते हुए कहा- मुझे पता है कि हेराफेरी 3 फिल्म हिट होगी, लेकिन ये सिर्फ मेरी वजह से नहीं होगा. यह इसके सफल फ्रेंचाइज की वजह से होने वाला है. फिल्म चलेगी तो सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि तीनों के कॉम्बिनेशन की वजह से चलेगी.
Latest Stories
पेट्रोल-डीजल के बाद फिर महंगी हुई CNG, लगातार चौथी बार बढ़े दाम, जानिए अब कितना देना होगा पैसा
लगातार तीसरे दिन चढ़ा रुपया, डॉलर के मुकाबले 34 पैसे मजबूत होकर 95.26 पर बंद
UCB बोर्ड पर दोबारा नियुक्ति के नियम सख्त, RBI ने लागू किया 3 साल का कूलिंग ऑफ पीरियड
