TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

TCS हुआ मेहरबान, 70% कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनस का तोहफा

देश की दिग्‍गज आईटी कंपनी टीसीएस ने कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है. कंपनी ने 70 फीसदी कर्मचारियों को फुल बोनस दिया है. जबकि कुछ कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बोनस दिया है. तो किन कर्मचारियों को मिला पूरा बोनस और क्‍यों हुई कंपनी मेहरबान, देखें डिटेल.

TCS Image Credit: TV9 Bharatvarsh

TCS bonus: भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS ने अपने कर्मचारियों को बोनस की सौगात दी है. कंपनी ने 70% कर्मचारियों को 100% तिमाह वेरिएबल अलाउंस देने की घोषणा की है. वहीं बाकी कर्मचारियों को उनके बिजनेस यूनिट के प्रदर्शन के आधार पर बोनस दिया गया है. कर्मचारियों को ये भुगतान अलग-अलग ग्रेड के हिसाब से किया गया है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी के 70% से ज्‍यादा कर्मचारियों को 100% तिमाही बोनस दिया है. दूसरे ग्रेड के लिए यह भुगतान उनकी यूनिट के बिजनेस प्रदर्शन पर निर्भर करता है. बता दें टीसीएस में ग्रेड संरचना के तहत ट्रेनी कैटेगरी के कर्मचारी वाई ग्रेड में आते हैं, जबकि सिस्टम इंजीनियर की भूमिकाएं सी1 से लेकर सी2, सी3-ए और बी, सी4, सी5 और सीएक्सओ तक जाती हैं. वहीं सी3बी और उससे ऊपर के कर्मचारी वरिष्ठ श्रेणी में आते हैं. कंपनी में कुल 6.8 लाख कर्मचारी हैं और जनवरी से मार्च के बीच 625 नए कर्मचारी जोड़े गए, जबकि अप्रैल 2024 से शुरू हुए पूरे साल में 6,433 कर्मचारी भर्ती किए गए थे.

किन्‍हें मिला पूरा बेानस?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) जैसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बिजनेस यूनिट्स के कर्मचारियों को 100% बोनस दिया गया है, जबकि कमजोर प्रदर्शन वाले सेगमेंट्स में काम करने वाले लोगों को उनके मुकाबले कम बोनस दिया गया है. इससे पहले पिछले साल टीसीएस ने रिटर्न-टू-ऑफिस नीति का पालन न करने पर कुछ कर्मचारियों का तिमाही बोनस काटा था. कंपनी ने पूरी तिमाही बोनस के लिए कर्मचारियों की ऑफिस में न्यूनतम 85% उपस्थिति अनिवार्य की थी. इस नीति का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी.

यह भी पढ़ें: पिछड़ गई ELCID, अब ये है देश का सबसे महंगा शेयर, कीमत 1.37 लाख

कैसा रहा वित्‍तीय प्रदर्शन?

पहली तिमाही में TCS का प्रदर्शन उम्मीदों से कमजोर रहा, क्योंकि टैरिफ प्रभाव के कारण बिजनेस मांग धीमी रही. मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 1.68% और तिमाही आधार पर 1.26% घटकर 12,224 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, ऑपरेशनल रेवेन्‍यू सालाना आधार पर 5.3% और तिमाही आधार पर 0.8% बढ़कर 64,479 करोड़ रुपये हो गया.