सुपरस्टार से CM तक का सफर… जानिए विजय की वो 10 फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

TVK के प्रमुख विजय ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही राज्य में करीब 60 साल बाद DMK और AIADMK के बाहर की सरकार बनी है. राजनीति में आने से पहले विजय दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल रहे हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. उनकी फिल्मों को सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं बल्कि पूरे भारत और विदेशों में भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली.

Thalapathy Vijay Image Credit: Canva/ Money9/X

Vijay Top Earning Film: Vijay अब तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा चेहरा बन चुके हैं. Tamilaga Vettri Kazhagam यानी TVK के प्रमुख विजय ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही राज्य में करीब 60 साल बाद DMK और AIADMK के बाहर की सरकार बनी है. राजनीति में आने से पहले विजय दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल रहे हैं.

उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. उनकी फिल्मों को सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं बल्कि पूरे भारत और विदेशों में भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली. यही वजह है कि उनकी कई फिल्मों ने ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और कुछ फिल्में ₹300 करोड़ क्लब तक पहुंच गईं.

Bigil

  • यह विजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है.
  • फिल्म में विजय ने फुटबॉल कोच का किरदार निभाया था.
  • इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹321 करोड़ की कमाई की.

Mersal

  • इस फिल्म में विजय ने ट्रिपल रोल निभाया था.
  • फिल्म मेडिकल भ्रष्टाचार और बदले की कहानी पर आधारित थी.
  • इसने दुनियाभर में करीब ₹267 करोड़ कमाए.

Sarkar

  • यह फिल्म राजनीति और वोटिंग सिस्टम पर आधारित थी.
  • फिल्म में विजय ने NRI बिजनेसमैन का रोल निभाया था.
  • इस फिल्म की कुल कमाई करीब ₹258 करोड़ रही.

Theri

  • इस फिल्म में विजय एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे.
  • एक्शन और इमोशनल कहानी वाली इस फिल्म ने करीब ₹168 करोड़ की कमाई की.

Thuppakki

  • यह विजय की सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में शामिल है.
  • फिल्म में उन्होंने आर्मी ऑफिसर का रोल निभाया था जो आतंकवादियों के नेटवर्क से लड़ता है.
  • फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹137 करोड़ कमाए.

Nanban

  • यह दोस्ती और कॉलेज लाइफ पर आधारित फिल्म थी.
  • फिल्म को इमोशनल कहानी और कॉमेडी के लिए काफी पसंद किया गया.
  • इसकी कुल कमाई करीब ₹86 करोड़ रही.

Jilla

  • यह क्राइम और फैमिली ड्रामा फिल्म थी.
  • फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹78 करोड़ की कमाई की.

सोर्स: Money Control

राजनीति में भी बढ़ा प्रभाव

फिल्मों में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद अब विजय राजनीति में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उनकी लोकप्रियता और फिल्मी छवि ने उन्हें तमिलनाडु की राजनीति में मजबूत पहचान दिलाई है. विजय का सफर सिर्फ एक सुपरस्टार का नहीं बल्कि ऐसे कलाकार का रहा है जिसने फिल्मों से लेकर राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाई है.

यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, इन 4 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; 1 महीने में 80% तक उछले शेयर