पाकिस्तान को फिर आएगी शर्म, भारत ने कर दिया कारनामा- जापान-जर्मनी, ब्रिटेन भी हैरान

Indian Economy: भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसकी जीडीपी 4.39 ट्रिलियन डॉलर है और ग्रोथ रेट 6.2 फीसदी है. लेकिन भारत किन देशों से आगे और किन देशों के पीछे, ये सब बताएंगे यहां...

भारत की जीडीपी Image Credit: Money9live/Canva

Top 10 Economies of World: दुनियाभर की अर्थव्यवस्था फिलहाल स्थिर स्थिति में दिख रही है. हालांकि रफ्तार उम्मीद से कमजोर है क्योंकि अमेरिका ने टैरिफ अटैक किया हुआ है जिससे वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता फैल रही है. हाल ही में IMF ने वैश्विक विकास दर का अनुमान घटा दिया है. 2025 के लिए ग्रोथ अब 2.8% मानी गई है. वहीं 2026 के लिए यह 3% रखी गई है. इस बीच भारत की इकोनॉमी किस पायदान पर खड़ी है, किन देशों से पीछे है और किनसे आगे? चलिए जानते हैं.

बड़े देशों का हाल

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की बात करें तो उसका ग्रोथ रेट 1.8% रहने की उम्मीद है. यह पिछली भविष्यवाणी से 0.9% कम है. इस गिरावट के पीछे वजहें हैं नीतियों में अनिश्चितता, ट्रेड वॉर और मांग में सुस्ती. भारत या ब्राजील क्र ग्रोथ भी धीमी हो सकती है, 2025 में उनके लिए ग्रोथ रेट का अनुमान 3.7% है.

अब बात करते हैं दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की जिनका आकलन GDP के आधार पर किया गया है. यह GDP मौजूदा कीमतों पर आधारित है और इसमें कंज्यूमर खर्च, इंवेस्टमेंट, सरकारी खर्च और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कुल मूल्य शामिल होता है.

रैंकदेशGDP ($ में)GDP (₹ में)प्रति व्यक्ति GDP ($ में)
1अमेरिका$30.34 ट्रिलियन2,533.39 लाख करोड़30.51 हजार
2चीन$19.53 ट्रिलियन1,630.76 लाख करोड़19.23 हजार
3जर्मनी$4.92 ट्रिलियन410.82 लाख करोड़4.74 हजार
4भारत$4.39 ट्रिलियन366.57 लाख करोड़4.19 हजार
5जापान$4.27 ट्रिलियन356.55 लाख करोड़4.19 हजार
6यूनाइटेड किंगडम$3.73 ट्रिलियन311.46 लाख करोड़3.84 हजार
7फ्रांस$3.28 ट्रिलियन273.88 लाख करोड़3.21 हजार
8इटली$2.46 ट्रिलियन205.41 लाख करोड़2.42 हजार
9कनाडा$2.33 ट्रिलियन194.56 लाख करोड़2.23 हजार
10ब्राजील$2.31 ट्रिलियन192.89 लाख करोड़2.13 हजार
दुनिया में भारत चौथे नंबर पर है, इसकी जीडीपी 4.39 लाख करोड़ डॉलर है यानी 366.5 लाख करोड़

इस समय पाकिस्तान इस टॉप 10 की लिस्ट में ही नहीं है. वहीं जापान और यूके भारत से पिछड़ चुतके हैं. जर्मनी से भी भारत बहुत ज्यादा पीछे नहीं है.