टाइमिंग के मामले में कौन सी एयरलाइन सबसे बेस्ट, किसके खिलाफ ज्यादा शिकायत, बुकिंग से पहले जान लें हकीकत
IndiGo को बड़ी ऑपरेशनल समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन सालभर के औसत आंकड़े दिखाते हैं कि यह अब भी देश की सबसे भरोसेमंद और समय पर उड़ान भरने वाली एयरलाइन है. वहीं, Alliance Air और SpiceJet जैसी छोटी एयरलाइनों के लिए लगातार देरी और यात्रियों की बढ़ती शिकायतें बड़ी चुनौती बनी हुई हैं.
Flights cancelled Data: दिसंबर का महीना भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo के लिए काफी मुश्किल भरा हो गया. इसके कई रूट्स पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली. IndiGo ने दिल्ली एयरपोर्ट से आज रात 12 बजे तक (5 दिसंबर की मध्यरात्रि) सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. इसी तरह चेन्नई से उड़ने वाली सभी उड़ानें भी रोकी गई हैं. पिछले कई दिनों से इंडिगो लगातार फ्लाइट कैंसिल और लंबी देरी की समस्या से जूझ रही है.
इंडिगो की रेटिंग रिकॉर्ड निचले स्तर पर
फ्लाइट रद्द होने की सबसे बड़ी वजह थी क्रू और पायलटों का ड्यूटी टाइम लिमिट पार होना. इसकी वजह है केबिन क्रू की कमी और नए ड्यूटी-टाइम नियम, जिनके चलते स्टाफ समय पर ड्यूटी नहीं कर पा रहे है. इंडिगो के टाइमिंग रैकिंग OTP में बड़ी गिरावट आई है. यह बुधवार को 19.7% और गुरुवार को 35% गिरकर 8.5 पर आ गई है. ऐसे में आइए जानते है कि टाइमिंग के मामले में कौन सी एयरलाइन सबसे बेस्ट, किसके खिलाफ ज्यादा शिकायत की गई है.
ये वो कारण हैं जिनकी वजह से एयरलाइन में हुई देरी
कौन-सी एयरलाइन सबसे ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करती है?
साल 2025 में देखें तो इस मामले में Alliance Air सबसे ऊपर रही. जून महीने में इसका कैंसिलेशन रेट 6.13 फीसदी तक पहुंच गया था. साल भर में ज्यादातर महीनों में इसका कैंसलेशन 4 फीसदी से ऊपर रहा. अगस्त ही ऐसा महीना था जब यह सिर्फ 0.69 फीसदी रहा. वहीं, IndiGo ने सालभर में बहुत कम फ्लाइट्स रद्द कीं. अधिकतर महीनों में यह आंकड़ा 1 फीसदी से भी कम रहा. सिर्फ मई में इसका कैंसिलेशन रेट 2.03 फीसदी तक गया.
| महीना | Air India Group | Alliance Air | IndiGo | SpiceJet |
|---|---|---|---|---|
| जनवरी | 0.5% | 4.2% | 1.8% | 2.6% |
| फरवरी | 0.1% | 4.3% | 1.0% | 1.4% |
| मार्च | 0.3% | 4.8% | 1.0% | 1.0% |
| अप्रैल | 0.4% | 4.6% | 1.2% | 1.7% |
| मई | 3.4% | 6.13% | 2.0% | 2.4% |
| जून | 0.4% | 5.8% | 0.5% | 4.0% |
| जुलाई | 0.3% | 4.3% | 0.4% | 4.3% |
| अगस्त | 0.1% | 0.69% | 0.3% | 0.6% |
| सितंबर | 0.4% | 5.85% | 0.7% | 2.0% |
| अक्टूबर | 0.3% | 1.97% | 0.48% | 1.0% |
समय पर उड़ान भरने में कौन नंबर-1?
भारत के छह बड़े एयरपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता के आंकड़े बताते हैं कि IndiGo ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) में पहले स्थान पर रही, इसका OTP 84.1 फीसदी रहा. इसके बाद Air India Group (79.3%) और Akasa Air (79.2%) का नंबर आता है. उधर Alliance Air का OTP 60% रहा, जबकि SpiceJet सिर्फ 54.4% समय पर उड़ान भर पाई. आंकड़े अक्टूबर 2025 तक.
| एयरलाइन | समय पर उड़ान भरने का प्रतिशत (OTP %) |
|---|---|
| IndiGo | 84.1% |
| Air India Group | 79.3% |
| Akasa Air | 79.2% |
| Alliance Air | 60% |
| SpiceJet | 54.4% |
किस एयरलाइन पर कितनी शिकायतें मिलीं?
| एयरलाइन | शिकायतें (प्रति 10,000 यात्री) |
|---|---|
| Alliance Air | 74.6 |
| SpiceJet | 13.8 |
| Star Air | 3.0 |
| Fly91 | 2.7 |
| Air India Group | 1.4 |
| Akasa Air | 0.8 |
| IndiGo | 0.2 |
| IndiGo Air | 0.0 |
सोर्स: DGCA, Indigo
यह भी पढ़ें: IndiGo की उड़ानों पर ब्रेक! इस गलती का असर, 8 दिसंबर से और कम होंगी फ्लाइट्स; DGCA ने मांगा जवाब