ईरान युद्ध ने मचाया कोहराम, यहां मिल रहा है दुनिया का सबसे महंगा पेट्रोल, एक लीटर का दाम 381 रुपये पहुंचा

हाल ही में अमेरिका और इजराइल से जुड़े तनाव के बाद वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. कई देशों में पेट्रोल महंगा हो गया है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की लागत बढ़ गई है. वहीं कुछ देशों में कीमतें पहले से ही बहुत ज्यादा हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दुनिया में कहां पेट्रोल सबसे महंगा है और कहां सस्ता मिल रहा है.

सबसे सस्ता पेट्रोल Image Credit: Money9 live/AI

Most Expensive Price of Petrol in World: दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालती हैं. जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा तनाव या युद्ध होता है, तो सबसे पहले असर ईंधन की कीमतों पर दिखाई देता है. हाल ही में अमेरिका और इजराइल से जुड़े तनाव के बाद वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है.

इसका असर अब अलग-अलग देशों में पेट्रोल की कीमतों पर भी साफ नजर आ रहा है. कई देशों में पेट्रोल महंगा हो गया है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की लागत बढ़ गई है. वहीं कुछ देशों में कीमतें पहले से ही बहुत ज्यादा हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दुनिया में कहां पेट्रोल सबसे महंगा है और कहां सस्ता मिल रहा है.

पेट्रोल की कीमत क्यों बढ़ती है

पेट्रोल की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है. इसमें टैक्स, आयात लागत, ट्रांसपोर्ट खर्च, रुपये या डॉलर की कीमत, सरकारी नीतियां और बाजार की स्थिति शामिल होती हैं. करीब 85 देशों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह बढ़ोतरी फरवरी के अंत में शुरू हुए वैश्विक तनाव के बाद देखने को मिली है. अगर वैश्विक तनाव जारी रहता है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है. इसका असर ट्रांसपोर्ट, महंगाई और आम लोगों के खर्च पर पड़ेगा.

इन देशों में सबसे मंहगा है पेट्रोल

हांगकांग में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है. यहां तेल करीब 4.11 डॉलर प्रति लीटर है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹381 प्रति लीटर होता है. इसके बाद सिंगापुर में तेल की कीमत करीब 3.38 डॉलर प्रति लीटर है, यानी लगभग ₹313 प्रति लीटर. वहीं नीदरलैंड्स में पेट्रोल की कीमत करीब 2.80 डॉलर प्रति लीटर है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹259 प्रति लीटर होती है.

सोर्स: Trading Economics

इन टॉप 9 देशों में सबसे सस्ता है तेल

वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमत सबसे कम है, जो करीब 0.01 डॉलर यानी लगभग ₹0.93 प्रति लीटर है. इसके बाद कुवैत में पेट्रोल करीब 0.28 डॉलर यानी लगभग ₹25.93 प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं ईरान में पेट्रोल की कीमत करीब 0.36 डॉलर प्रति लीटर है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹33.35 प्रति लीटर होती है. इन तीनों देशों में पेट्रोल बेहद सस्ता है, जिसका मुख्य कारण सरकारी सब्सिडी और तेल के बड़े भंडार माने जाते हैं.

भारत और पाकिस्तान का क्या है हाल

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत करीब 1.88 डॉलर प्रति लीटर है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹174.16 प्रति लीटर बैठती है. वहीं भारत में पेट्रोल की कीमत करीब 1.01 डॉलर प्रति लीटर है, यानी लगभग ₹93.5 प्रति लीटर. इस हिसाब से देखा जाए तो पाकिस्तान में पेट्रोल भारत के मुकाबले महंगा है. भारत में कीमत कम है.

यह भी पढ़ें: चीन से आयात पर खुली छूट, FY32 तक सरकारी प्रोजेक्ट से लदी कंपनी, पावर-इंफ्रा से है ताल्लुक, ब्रोकरेज ने कहा- 40% उछलेगा स्टॉक