कौन हैं यूट्यूबर नितीश राजपूत, जिन पर नोएडा की कंपनी ने ठोका ₹2.5 करोड़ का मानहानि केस; जानिए कारण
नोएडा की कंपनी Eduquity Technologies ने नितीश राजपूत पर 2.5 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा किया है. यह केस सरकारी भर्ती कराने वाली संस्था Staff Selection Commission की परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने के बाद दायर किया गया.
Nitish Rajput: यूट्यूब की दुनिया में सोशल इश्यू और सरकारी परीक्षाओं से जुड़े सवाल उठाने वाले नितीश राजपूत एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में एक निजी कंपनी ने उनके खिलाफ करोड़ों रुपये का मानहानि केस दायर किया है, जिसके बाद उनका नाम फिर सुर्खियों में आ गया. बताया जा रहा है कि यह मामला सरकारी भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को लेकर उठाई गई आपत्तियों से जुड़ा है. नितीश राजपूत अपने वीडियो में दस्तावेजों और RTI जवाबों के आधार पर विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं. उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह कई बार अपने बेबाक अंदाज की वजह से विवादों में भी रहे हैं.
मानहानि केस क्यों हुआ
रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा की कंपनी Eduquity Technologies ने नितीश राजपूत पर 2.5 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा किया है. यह केस सरकारी भर्ती कराने वाली संस्था Staff Selection Commission की परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने के बाद दायर किया गया.
कुछ महीने पहले नितीश ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डालकर टेंडर प्रक्रिया और परीक्षा कराने वाली एजेंसियों के चयन पर सवाल उठाए थे. उन्होंने दावा किया था कि उनके आरोप RTI से मिले जवाबों और सार्वजनिक दस्तावेजों पर आधारित हैं. वीडियो में उन्होंने नियमों में बदलाव और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जांच करते हुए परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई थी.
नेटवर्थ और कमाई के अनुमान
नितीश राजपूत की सही नेटवर्थ सार्वजनिक नहीं है, लेकिन मनी कंट्रोंल की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 86 करोड़ से 128 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा यूट्यूब से आता है. इसके अलावा ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप से भी उन्हें अच्छी आमदनी होती है. वह Pinega Infosystem के संस्थापक भी बताए जाते हैं. उनके यूट्यूब पर करीब 81 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 35 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
शुरुआती जीवन और पढ़ाई
नितीश का जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था. बाद में उनका परिवार दिल्ली चला गया. उन्होंने उत्तर प्रदेश की Gautam Buddha University से IT में B TECH किया. अपने यूट्यूब प्रोफाइल में वह लिखते हैं कि वह इंटरनेट के जरिए लोगों को जानकारी देने और जागरूक करने में विश्वास रखते हैं. पिछले साल नितीश ने बताया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद उनका यूट्यूब चैनल पाकिस्तान में ब्लॉक कर दिया गया था. उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया था.
ये भी पढ़ें- HAL से ऑर्डर मिलते ही इस मल्टीबैगर स्टॉक में एकतरफा खरीदारी, लगा अपर सर्किट, अब तक दे चुका है 2155% रिटर्न
Latest Stories
लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F70e 5G, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचाएगा धूम, जानें फीचर्स
20 देशों में सबसे तेज दौड़ेगी भारतीय इकोनॉमी, मूडीज ने कहा- मजबूत घरेलू खपत और स्थिर बैंकिंग सिस्टम से मिलेगा सपोर्ट
गोल्ड-सिल्वर में उछाल से जोश में आए मेटल ETFs, 11% तक भरी रफ्तार, जानें किसने दिखाया सबसे ज्यादा दम
Gold Silver Rate Today 09-02-2026: सोना और चांदी के दाम में तेज उछाल, गोल्ड ₹157000 के पार, ₹9,000 महंगी हुई सिल्वर
