T20 World Cup 2026: सचिन-कोहली नहीं… संजू सैमसन के नाम है ये रिकॉर्ड, कर दिया ये काम तो भारत की बल्ले-बल्ले

आज 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं. भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है. पिछले मैच में उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाकर भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब इस अहम मुकाबले में उनसे फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

India and England clash in T20 World Cup semi-final Image Credit: Canva/ Money9

India and England clash in T20 World Cup semi-final: आज यानी 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले T20 World Cup के सेमीफाइनल मुकाबले पर क्रिकेट प्रेमियों की खास नजरें टिकी हुई हैं. इस अहम मैच में भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है. पिछले मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए थे और अपनी दमदार पारी के दम पर भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अगर आज सैमसन शतकीय पारी खेलते हैं, भारत की बल्ले-बल्ले हो सकती है और संभावना है कि भारत के लिए फाइनल का रास्ता साफ हो जाएगा.

टी20 क्रिकेट में सैमसन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, बेहतरीन टाइमिंग और तेज रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. बड़े मैचों में दबाव को संभालते हुए मैच जिताने वाली पारियां खेलने की उनकी काबिलियत भारतीय टीम के लिए बड़ी ताकत मानी जाती है. ऐसे में आज के इस महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारतीय प्रशंसकों को उनसे एक और यादगार पारी की उम्मीद रहेगी. संजू ने टी20 मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

1 साल में T20 में 3 शतक लगाने वाले अकेले खिलाड़ी

संजू सैमसन ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया और सभी फॉर्मेट में खूब रन बनाए. अक्टूबर 2019 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में नाबाद 212 रन बनाए, जो उस समय किसी भारतीय विकेटकीपर का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर था. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनके अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला. 2024 में उन्होंने भारत में बांग्लादेश के खिलाफ तेज शतक लगाया, जो किसी भारतीय खिलाड़ी का दूसरा सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक था.

इसके बाद उसी साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने लगातार दो शतक भी लगाए. इन शानदार पारियों के साथ सैमसन एक ही साल में तीन T20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने और भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा टी20 में शतक लगाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए.

अब तक कैसा रहा संजू का T20 करियर

संजू ने कुल 60 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 151.87 के स्ट्राइक रेट से 1221 रन बनाए हैं. इसमें कुल 3 शतक और 4 अर्ध शतक शामिल है. उन्होंने ये तीनों शतक एक ही साल लगाए हैं.

फॉर्मेटमैचपारियांनाबादकुल रनHSऔसतSR100s50s4s6sकैचस्टंपिंग
T20I60525122111125.98151.873410269407
Source – BCCI

सैमसन का ODI करियर

संजू का ODI करियर कुछ खास नहीं रहा है क्योंकि अब तक इन्हें बहुत ही सीमित मौके मिले हैं. वन डे में उन्होंने केवल 16 मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 510 रन बनाए. इसमें एक शतक और तीन अर्ध शतक भी शामिल है.

फॉर्मेटमैचपारियांनाबादकुल रनHSAVGSR100s50s4s6sकैचस्टंपिंग
ODI1614551010856.6799.6113342292
Source – BCCI

Latest Stories

T20 World Cup 2026: फाइनल तक टीम इंडिया को सताएंगी ये 3 कमजोरियां, दिग्गज ने सेमीफाइनल से पहले दी चेतावनी

Nitish Kumar RS Nomination: नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने का किया ऐलान, जानें क्या बताई वजह

रंगों की होली पर गर्मी का रंग होगा गहरा! यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

सेमीफाइन भारत जीतेगा या नहीं, जानें इंग्लैंड के खिलाफ क्या है चांस, इन 3 रिकॉर्ड से साफ हो गई तस्वीर !

होली के दिन शराब मिलेगी या नहीं? दिल्ली, मुंबई और यूपी समेत जान लें अपने राज्यों का हाल; चेक करें डिटेल्स

मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई के बीच भारत ने किया अलर्ट, इन देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी