देश में आग उगल रहा मौसम! ये शहर बना ‘भट्टी’… बिजली की मांग 256GW के रिकॉर्ड स्तर पर; सूरज बरसा रहा आग!

अप्रैल खत्म होने से पहले ही कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. लोग सुबह से ही तेज धूप और लू से परेशान हैं. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कुछ दिन और मुश्किल हो सकते हैं. देश में तेज गर्मी की वजह से बिजली की मांग तेजी से बढ़ गई है. शनिवार को बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर करीब 256 गीगावाट हो गई.

India's Hottest and Coldest Cities Image Credit: Canva/Money9 live

Heatwave in India: देश में गर्मी ने अब खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया है. अप्रैल खत्म होने से पहले ही कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. लोग सुबह से ही तेज धूप और लू से परेशान हैं. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कुछ दिन और मुश्किल हो सकते हैं. सबसे ज्यादा गर्मी महाराष्ट्र के अकोला में रिकॉर्ड की गई, जहां पारा 46.9 डिग्री तक पहुंच गया.

यह स्थिति सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में यही हाल है. बढ़ती गर्मी का असर अब बिजली की मांग पर भी दिखने लगा है, जो रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और बिजली दोनों ही बड़ी चुनौती बन सकते हैं.

कहां सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा तापमान अकोला में 46.9 डिग्री दर्ज किया गया. राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा. ज्यादातर जगहों पर तापमान 40 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है.
कुछ पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी इलाकों को छोड़कर पूरे देश में तेज गर्मी महसूस की जा रही है.

क्यों बढ़ रही है गर्मी

मौसम विभाग का कहना है कि कई जगह तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा है. कुछ इलाकों में यह अंतर 5 डिग्री से भी ज्यादा है. इसी वजह से लू जैसे हालात बन रहे हैं. IMD ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक गर्मी का असर बना रहेगा.
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू चलने की संभावना है.

स्टेशनउप-डिवीजनअधिकतम तापमान (°C)डिपार्चर
AkolaVidarbha46.9+4.3
AmraotiVidarbha46.8+4.6
BandaUttar Pradesh46.6+4.4
WardhaVidarbha46.4+3.7
BarmerRajasthan46.4+4.3
JaisalmerRajasthan46.0+4.5
YeotmalVidarbha46.0+4.6
PrayagrajUttar Pradesh45.7+4.8
NagpurVidarbha45.4+2.9
AdilabadTelangana45.3+3.5
NandurbarMaharashtra45.2
KotaRajasthan45.2+3.3
ChittorgarhRajasthan45.2+4.3
KandlaSaurashtra & Kutch45.2+4.2
KhajurahoMadhya Pradesh45.0+2.5
ChandrapurVidarbha45.0+2.3
सोर्स: India Meteorological Department

बिजली की मांग भी बढ़ी

देश में तेज गर्मी की वजह से बिजली की मांग तेजी से बढ़ गई है. शनिवार को बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर करीब 256 गीगावाट हो गई, जो अब तक का सबसे ज्यादा है. शुक्रवार को भी मांग 252 गीगावाट तक पहुंच गई थी, जो पिछले साल के रिकॉर्ड से ज्यादा थी.

आमतौर पर इतनी ज्यादा बिजली की जरूरत मई-जून में होती है, लेकिन इस बार गर्मी जल्दी शुरू होने से अप्रैल में ही मांग इतनी बढ़ गई है. लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोग ज्यादा AC, कूलर और पंखे चला रहे हैं, जिससे बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है और आने वाले दिनों में पावर सिस्टम पर दबाव और बढ़ सकता है.

आगे क्या चुनौती

अगर गर्मी ऐसे ही जारी रही तो बिजली की मांग और बढ़ सकती है. इससे पावर सिस्टम पर दबाव बढ़ेगा. देश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है. अकोला जैसे शहरों में तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. आने वाले दिनों में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें- Wipro बायबैक में मौका या भ्रम? छोटे निवेशकों के लिए कितना फायदा, जानें पूरा गणित

Latest Stories

इस शहर में सबसे ज्यादा गर्मी, जानें कहां पहुंचा पारा; कौन से शहर रहे ठंडे-ठंडे कूल-कूल

हीटवेव से झुलस रहा पूरा उत्तर भारत! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में 42 डिग्री पार हुआ पारा; जानें कब मिलेगी राहत

BJP के हुए राघव, आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, हरभजन सिंह समेत 7 सांसदों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ

दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में हीटवेव का कहर हुआ शुरू, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना होगा आसान, भारतीय रेलवे चलाएगा 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन; जानें पूरी डिटेल

झुलसा रही गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने बताई ठंडक की टाइमलाइन; जानें यूपी-बिहार और दिल्ली का मौसम अपडेट