46% रैली के बाद भी दम बाकी! अमेरिका से सऊदी तक विस्तार, इस पाइप कंपनी का बड़ा ऑर्डर बुक बना ताकत
Welspun Corp अब तेजी से बदल रही है. पहले यह सिर्फ पाइप बनाने वाली कंपनी मानी जाती थी, लेकिन अब यह AI, डेटा सेंटर और एनर्जी जैसे नए सेक्टर में कदम बढ़ा रही है. अमेरिका में तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण गैस की मांग बढ़ रही है, जिसका सीधा फायदा पाइप बनाने वाली कंपनियों को मिल रहा है.
Welspun Corp: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Welspun Corp अब तेजी से बदल रही है. पहले यह सिर्फ पाइप बनाने वाली कंपनी मानी जाती थी, लेकिन अब यह AI, डेटा सेंटर और एनर्जी जैसे नए सेक्टर में कदम बढ़ा रही है. अमेरिका में तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण गैस की मांग बढ़ रही है, जिसका सीधा फायदा पाइप बनाने वाली कंपनियों को मिल रहा है. इसी मौके को भुनाने के लिए Welspun Corp अपनी क्षमता बढ़ा रही है और नए प्लांट लगा रही है. कंपनी के शेयर ने भी पिछले एक महीने में तेज उछाल दिखाया है. अब सवाल यह है कि क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी या नहीं.
क्या करती है कंपनी
Welspun Corp पाइप और बिल्डिंग मटेरियल का काम करती है. यह दुनिया की बड़ी पाइप बनाने वाली कंपनियों में शामिल है. अमेरिका में डेटा सेंटर तेजी से बढ़ रहे हैं. इनको लगातार बिजली की जरूरत होती है. इसके लिए गैस आधारित पावर का इस्तेमाल बढ़ रहा है. इससे पाइपलाइन की मांग बढ़ रही है.
अमेरिका में बड़ा मौका
FE की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में करीब 9000 मील पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. यह कई सालों तक कंपनी को ऑर्डर दिला सकता है. कंपनी अमेरिका में नया प्लांट लगा रही है. यह प्लांट 2026 तक शुरू हो सकता है. इससे कंपनी को बड़ा फायदा मिल सकता है. कंपनी सऊदी अरब में भी नए प्लांट लगा रही है. यहां गैस प्रोजेक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में भी गैस और पाइपलाइन की मांग बढ़ने की उम्मीद है. सरकार कई नए प्रोजेक्ट शुरू कर रही है.
फाइनेंशियल और शेयर का कैसा है प्रदर्शन
कंपनी की इनकम और मुनाफा दोनों में बढ़त हुई है. रेवेन्यू में करीब 24% और EBITDA में 35% की बढ़ोतरी हुई है. पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर करीब 46% बढ़ा है. यह तेजी भविष्य की ग्रोथ की उम्मीद के कारण है.
| इंडिकेटर | Dec 2025 | Sep 2025 |
|---|---|---|
| Total Revenue | 2,390.8 | 1,981 |
| Operating Expense | 2,113.2 | 1,634.2 |
| Operating Profit Margin % | 11.14% | 10.33% |
| Depreciation | 36.9 | 37.5 |
| Interest | 27.6 | 27.4 |
| Profit Before Tax | 213.1 | 445.3 |
| Tax | 52.1 | 79.6 |
| Net Profit | 161 | 365.8 |

निवेशकों के लिए क्या मतलब
कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है. लेकिन असली फायदा तभी होगा जब प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे. Welspun Corp अब सिर्फ पाइप कंपनी नहीं रही. यह नए सेक्टर में बढ़ रही है और भविष्य में ग्रोथ की संभावना दिख रही है. हालांकि निवेश से पहले जोखिम को समझना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- Wipro बायबैक में मौका या भ्रम? छोटे निवेशकों के लिए कितना फायदा, जानें पूरा गणित
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 24000 के ऊपर, मेटल-फार्मा शेयरों में बंपर रैली
निफ्टी चढ़ा, अब माइक्रोकैप की उड़ान! चार्ट पर दिखा बड़ा ब्रेकआउट! ये स्टॉक्स बन सकते हैं अगला मल्टीबैगर?
इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर
